दिल्ली की हवा और पुलिस-वकील विवाद पर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, कहा- वाह रे दिल्ली...
Recommended Video
मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर कई मुद्दों पर बयान देने के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका खुद की राय रखने का तरीका काफी अलग है। इस बार अभिनेता ने दिल्ली के हालात पर भी ट्वीट किया है। उन्होंने दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण और पुलिस-वकील विवाद को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।
ऋषि कपूर ने गुरुवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'वाह रे दिल्ली, पुलिस मांगे सुरक्षा। वकील मांगें न्याय। जनता मांगे ऑक्सीजन। देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान।'
फैंस ने की सराहना
ऋषि के इस ट्वीट की उनके फैंस काफी सराहना कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'सर सब ठीक है पर आम जनता को ना ऑक्सीजन मिलता है और ना ही इंसाफ।' अन्य यूजर ने लिखा है, 'सर प्लीज भगवान को बीच में मत लाओ वर्ना एक धर्म विवाद भी उठ जाएगा।' एक अन्य फैन लिखता है, 'सेलेब विद स्पाइन।'
दिल्ली की हवा पर भी ट्वीट किया था
इससे पहले ऋषि ने दिल्ली की हवा को लेकर भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें लिखा था, 'अगर आपकी भी सांस फूल रही हैं और आंखें नम हैं, तो या तो आप प्यार में हैं या फिर दिल्ली में।' बीते हफ्ते राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया था। जिसके चलते लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। हालात इतने खराब तक हो गए थे कि सरकार को ऑड-ईवन योजना दोबारा शुरू करना पड़ी।
पुलिस-वकील विवाद
वहीं पुलिस और वकीलों के बीच भी इस तरह का विवाद पहले कभी नहीं देखा गया था। कुछ दिन पहले ही पार्किंग पर हुई पुलिस-वकील की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी, कि दिल्ली पुलिस एक तरफ और वकील दूसरी तरफ एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। जहां दिल्ली पुलिस कह रही थी कि उसे सुरक्षा चाहिए, वहीं वकील अपने लिए न्याय मांग रहे थे।
पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान शहीद