Camera Mobile ban women: महिलाओं के लिए स्मार्टफोन बैन, अजीबोगरीब फरमान से हड़कंप, वजह क्या?
Rajasthan Panchayat Order: राजस्थान के जालौर जिले में पंचायत के एक फैसले ने सामाजिक बहस छेड़ दी है। सुंधामाता पट्टी से जुड़े चौधरी समाज की पंचायत ने 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए कैमरे वाले मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया है।
यह आदेश 26 जनवरी से लागू होगा। पंचायत के अनुसार, महिलाएं अब केवल की-पैड वाले सामान्य मोबाइल फोन का ही उपयोग कर सकेंगी। शादी, सामाजिक कार्यक्रम या पड़ोस में जाते समय भी मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। इस फैसले को लेकर समाज में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Jalore Panchayat decision: पंचायत की बैठक में कैसे लिया गया फैसला
यह निर्णय जालौर जिले के गाजीपुर गांव में आयोजित चौधरी समाज की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुंधामाता पट्टी के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने की। इसमें 14 पट्टियों के प्रतिनिधि और समाज के पंच शामिल हुए। बैठक के दौरान मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग और उसके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा हुई। प्रस्ताव को पढ़े जाने के बाद सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से इस फैसले को मंजूरी दी।
ये भी पढे़ं: Ghaziabad Rapid Rail Viral Video: रैपिड रेल में कपल ने किया गंदा काम, वीडियो वायरल होते ही कर्मचारी सस्पेंड
Mobile Phone restriction Women: महिलाओं के मोबाइल इस्तेमाल पर क्या-क्या पाबंदियां
पंचायत के आदेश के अनुसार, इन 15 गांवों की बहू-बेटियां स्मार्टफोन या कैमरे वाले मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। उन्हें केवल कॉल करने की सुविधा वाले की-पैड मोबाइल रखने की अनुमति होगी। इसके अलावा शादी समारोह, सामाजिक आयोजन, सार्वजनिक कार्यक्रम या यहां तक कि पड़ोसी के घर जाते समय भी मोबाइल फोन साथ ले जाने पर रोक रहेगी। नियम सभी गांवों में समान रूप से लागू होंगे।
ये भी पढे़ं: Payal Gaming New MMS Leak Video Viral: 19 मिनट से क्यों जुड़ा नाम? क्या कर बैठी पायल? कड़वी है ये सच्चाई?
पढ़ाई करने वाली बच्चियों को मिली सीमित छूट
पंचायत ने अपने फैसले में कुछ शर्तों के साथ छूट भी दी है। पढ़ाई करने वाली बच्चियों को यदि मोबाइल की जरूरत होगी, तो वे घर के भीतर रहकर इसका उपयोग कर सकेंगी। हालांकि उन्हें भी सामाजिक कार्यक्रमों, शादी समारोह या किसी के घर जाते समय मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पंचायत का कहना है कि यह छूट केवल शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है, न कि मनोरंजन के लिए।
ये भी पढे़ं: 14 Minute MMS Leak वाली कौन है ये एक्ट्रेस? बदल गई पूरी जिंदगी? Sweet Zannat जैसा हुआ था 'कांड'-VIDEO Viral
Viral News: फैसले के पीछे की क्या है वजह
पंचायत का तर्क है कि महिलाओं के पास स्मार्टफोन होने से छोटे बच्चे मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे उनकी आंखों और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। पंचायत का मानना है कि इस फैसले से बच्चों को मोबाइल की लत से बचाया जा सकेगा। हालांकि इस आदेश पर समाज में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोग इसे बच्चों के हित में बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे महिलाओं की स्वतंत्रता पर रोक मान रहे हैं।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications