Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?

Udhayanidhi Stalin Love Story: तमिलनाडु में आज मतदान है तो वहीं वोटों की गिनती 4 मई को होगी। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-ट्रिप्लिकेन से चुनावी दंगल में उतरे हैं, इसी वजह से सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन की निजी लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती है। उनकी पत्नी किरुथिगा उदयनिधि एक फिल्म निर्देशक, लेखिका और लाइफस्टाइल पत्रिका 'इनबॉक्स 1305' की प्रमुख हैं।

Udhayanidhi Stalin Love Story

दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देखने में बेइंतहा खूबसूरत किरुथिगा और उदयानिधि की मुलाकात कॉमन फ्रेडं के जरिए एक इवेंट में हुई थी, जहां दोनों ने पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था।

Udhayanidhi Stalin Love Story: साल 2002 में हुई थी उदयानिधि स्टालिन की शादी

धीरे-धीरे इनमें दोस्ती हुई जो कि जल्दी ही प्रेम में बदल गई। एक सियासी परिवार का बेटा और एक शो बिजनेस से ताल्लुक रखने वाली लड़की की शादी के चर्चे पूरे भारत में हुए थे। दोनों की शादी 2002 में बड़ी ही धूम-धाम से हुई थी। इस पॉवर कपल को दो बच्चे इन्बन (बेटा) और तन्मय (बेटी) हैं।

Udhayanidhi Stalin Love Story

Kiruthiga Udhayanidhi Stalin: कौन हैं किरुथिगा ?

किरुथिगा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'वनक्कम चेन्नई' से की थी । उदयनिधि स्टालिन द्वारा निर्मित इस फिल्म में शिव और प्रिया आनंद ने अभिनय किया था। फरवरी 2017 में, उन्होंने संतोष नारायणन द्वारा संगीतबद्ध संगीत वीडियो "सधायी मीरी" का निर्देशन किया। 'काली', 'पेपर रॉकेट' और 'कधलीका नेरामिलई' उनकी चर्चित फिल्में हैं।

Udhayanidhi Stalin Love Story

उदयनिधि स्टालिन कौन हैं?

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन (जन्म 27 नवंबर 1977) सीएं एम. के. स्टालिन के बेटे हैं, जो कि तमिलनाडु के आठवें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उदयनिधि स्टालिन राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाले तीसरे और सबसे कम उम्र के नेता हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 से युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं Udhayanidhi Stalin

1977 में जन्मे उदयनिधि ने मद्रास के एग्मोर स्थित डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में चेन्नई के लोयोला कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल की। ​​राजनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले, उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया था और वो फिल्मों के निर्माता और वितरक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Udhayanidhi Stalin Love Story

सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मच्छर से की थी, मचा था बवाल

साल 2023 में उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मच्छर से की थी। एक सम्मेलन में उन्होंने कहा था 'मच्छर, डेंगू बुख़ार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीज़ें हैं जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते हमें इन्हें मिटाना होगा, सनातन धर्म भी ऐसा ही है।' जिसके बाद काफी बवाल मचा था और काफी दिनों तक उदयनिधि स्टालिन बीजेपी और कई धर्मगुरुओं के निशाने पर थे।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+