Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today 30 March 2026: मार्च के आखिरी कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार (30 मार्च) सुबह बाजार खुलते ही गोल्ड रेट में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव करीब 0.66% यानी 951 रुपये गिरकर 1,43,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इससे पहले यह 1,44,282 रुपये पर था। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, खासकर ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे हालात, अंतरराष्ट्रीय बाजार को प्रभावित कर रहे हैं और इसी का असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है।

Gold Rate 30 March 2026

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,35,890 रुपये पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव करीब 1,48,080 रुपये और 22 कैरेट 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट का भाव 1,49,010 रुपये और 22 कैरेट 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate In India: 20 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (30 मार्च 2026)

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
🔹दिल्ली ₹1,35,890 ₹1,48,210 ₹1,01,880
🔹मुंबई ₹1,35,740 ₹1,48,080 ₹1,01,760
🔹कोलकाता ₹1,35,740 ₹1,48,080 ₹1,01,760
🔹चेन्नई ₹1,36,590 ₹1,49,010 ₹1,02,420
🔹बेंगलुरु ₹1,35,740 ₹1,48,080 ₹1,01,760
🔹हैदराबाद ₹1,35,740 ₹1,48,080 ₹1,01,760
🔹पुणे ₹1,35,740 ₹1,48,080 ₹1,01,760
🔹अहमदाबाद ₹1,35,790 ₹1,48,110 ₹1,01,800
🔹जयपुर ₹1,35,890 ₹1,48,210 ₹1,01,880
🔹लखनऊ ₹1,35,890 ₹1,48,210 ₹1,01,880
🔹चंडीगढ़ ₹1,35,890 ₹1,48,210 ₹1,01,880
🔹भोपाल ₹1,35,790 ₹1,48,110 ₹1,01,800
🔹पटना ₹1,35,790 ₹1,48,110 ₹1,01,800
🔹नागपुर ₹1,35,740 ₹1,48,080 ₹1,01,760
🔹सूरत ₹1,35,790 ₹1,48,110 ₹1,01,800
🔹इंदौर ₹1,35,790 ₹1,48,110 ₹1,01,800
🔹कोयंबटूर ₹1,36,590 ₹1,49,010 ₹1,02,420
🔹विशाखापट्टनम ₹1,35,740 ₹1,48,080 ₹1,01,760
🔹रांची ₹1,35,790 ₹1,48,110 ₹1,01,800
🔹गुवाहाटी ₹1,35,790 ₹1,48,110 ₹1,01,800

हालांकि आज गिरावट दिख रही है, लेकिन पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी आई थी। 24 कैरेट गोल्ड करीब 2,100 रुपये महंगा हुआ था, जबकि 22 कैरेट में करीब 1,950 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। 28 मार्च को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,900 रुपये टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

इंटरनेशनल मार्केट का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमत 68.12 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और युद्ध जैसे हालात निवेशकों को सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर खींचते हैं, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

चांदी भी लुढ़की (Silver Rate in India)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 30 मार्च को चांदी का भाव गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले हफ्ते के अंत में दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 11,250 रुपये टूटकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी।

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार का रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और स्थानीय मांग शामिल होती है। Indian Bullion and Jewellers Association जैसे संस्थान देश में रोजाना गोल्ड-रेट तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा MCX जैसे एक्सचेंज पर ट्रेडिंग भी कीमतों को प्रभावित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+