UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट
UPPSC Topper: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 मार्च की देर रात UPPCS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार टॉपर दिल्ली की रहने वाली नेहा पंचाल बनी हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी और तीसरे नंबर पर अभय प्रताप सिंह रहे। इस बार टॉप-10 में 6 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 4 उत्तर प्रदेश की हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि अब बेटियां भी प्रशासनिक सेवाओं में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
UPPCS 2024 में कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि 947 पदों पर भर्ती होनी थी। योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 15 पद खाली रह गए। इन 932 सफल उम्मीदवारों में 613 पुरुष और 319 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं की सफलता दर 34.22% रही, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ी बेहतर है। इस बार 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 डिप्टी एसपी (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) जैसे अहम पदों पर चयन हुआ है।

कौन हैं नेहा पंचाल? Who is Neha Panchal
नेहा पांचाल का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज से 2013 में बीकॉम की डिग्री हासिल की। नेहा ने 2018 से सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी और यह उनका चौथा प्रयास था। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार टॉप रैंक हासिल कर ली।

2023 में उन्होंने UPSC का इंटरव्यू भी दिया था। इसी दौरान उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स पूरा किया। एक मॉक इंटरव्यू में नेहा ने यूपी के बजट पर भी गहरी समझ दिखाई थी। उन्होंने बताया था कि राज्य का बजट 9.12 लाख करोड़ रुपये का है और इसमें कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर खास फोकस है।
रैंक-2 अनन्या त्रिवेदी कौन हैं? (Rank 2 Ananya Trivedi Story)
रायबरेली की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी की सफलता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में दूसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया। अनन्या एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता सुशील त्रिवेदी परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि मां रेखा रानी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां के संघर्ष और परिवार के समर्थन को दिया।

अनन्या ने बनारस हिंदू युनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया और IGNOU से पोस्टग्रेजुएशन पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने NET परीक्षा भी पास की। हर दिन करीब 6 घंटे की पढ़ाई और मजबूत फोकस ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।
तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह (Rank 3 Abhay Pratap Singh)
इस परीक्षा में तीसरा स्थान अभय प्रताप सिंह ने हासिल किया। उन्होंने भी कड़ी मेहनत और रणनीतिक तैयारी के दम पर टॉप-3 में जगह बनाई। हालांकि उनकी पर्सनल डिटेल्स कम सामने आई हैं, लेकिन उनकी सफलता युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है।
UPPSC PCS 2024 Result: डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों की पूरी लिस्ट
| क्रमांक | रोल नंबर | नाम | कैटेगरी | रिमार्क्स |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 0134065 | नेहा पंचाल | UR/GEN | FEM |
| 2 | 0014117 | अनन्या त्रिवेदी | UR/GEN | FEM UP |
| 3 | 0093175 | अभय प्रताप सिंह | UR/GEN | - |
| 4 | 0530256 | अनामिका मिश्रा | UR/GEN | FEM UP PROV |
| 5 | 0149705 | नेहा सिंह | UR/GEN | FEM |
| 6 | 0041100 | दीप्ति वर्मा | UR/OBC | FEM UP |
| 7 | 0120986 | पूजा तिवारी | UR/GEN | FEM UP |
| 8 | 0556977 | अनुराग पांडेय | UR/EWS | - |
| 9 | 0530011 | शुभम सिंह | UR/OBC | - |
| 10 | 0072939 | आयुष पांडेय | UR/GEN | - |
| 11 | 0156305 | नेहा तोमर | UR/OBC | FEM UP |
| 12 | 0052310 | संतोष प्रजापति | UR/OBC | - |
| 13 | 0082093 | सुषमा यादव | UR/OBC | FEM UP |
| 14 | 0166414 | विनय कुमार उपाध्याय | UR/GEN | - |
| 15 | 0220200 | दीक्षा अग्रवाल | UR/GEN | FEM UP |
| 16 | 0465540 | गरिमा शर्मा | UR/GEN | FEM UP |
| 17 | 0161942 | करिश्मा चौहान | UR/GEN | FEM UP |
| 18 | 0157681 | हर्ष पुष्पाकर | OBC | - |
| 19 | 0332002 | केएम ज्योति | OBC | FEM UP |
| 20 | 0181332 | सोनम यादव | OBC | FEM UP |
| 21 | 0148913 | स्वेता वर्मा | SC | FEM UP |
| 22 | 0484405 | पंकज वर्मा | OBC | PROV |
| 23 | 0011478 | अनुराग प्रताप सिंह | OBC | - |
| 24 | 0145881 | हरिवेंद्र सिंह गुर्जर | OBC | - |
| 25 | 0012752 | श्वेता गुप्ता | EWS | FEM UP |












Click it and Unblock the Notifications