VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग

Virat Kohli Anil Kumble Reunion: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले (RCB vs SRH) के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक ऐसा नजारा दिखा जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैदान पर टॉस से ठीक पहले विराट कोहली अपने पुराने साथियों अनिल कुंबले, डेल स्टेन और अभिनव मुकुंद के साथ बेहद खुशनुमा अंदाज में बातचीत करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले के बीच हुई मुलाकात की हो रही है। साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दोनों के बीच मतभेदों की खबरें जगजाहिर थीं, जिसके बाद कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Kohli and Kumble

शनिवार को चिन्नास्वामी के मैदान पर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और काफी देर तक हंसते हुए बात की। इस दृश्य ने साफ कर दिया कि दोनों दिग्गज अब पुरानी बातों को पीछे छोड़ आगे बढ़ चुके हैं।

बता दें कि साल 2017 में जब अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच 'कोल्ड वॉर' चरम पर थी, तब कुंबले ने पद छोड़ते समय एक बेहद भावुक बयान जारी किया था। उस समय कुंबले ने कहा था कि, 'सीएसी (CAC) ने मुझ पर जो भरोसा जताया और मुझे मुख्य कोच के रूप में बने रहने के लिए कहा, उससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले एक साल की उपलब्धियों का श्रेय कप्तान, पूरी टीम, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ को जाता है। इस सूचना के बाद, मुझे कल पहली बार बीसीसीआई द्वारा सूचित किया गया कि कप्तान को मेरी 'शैली' और मुख्य कोच के रूप में मेरे बने रहने को लेकर आपत्तियां थीं।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं हैरान था क्योंकि मैंने हमेशा कप्तान और कोच के बीच की भूमिका की सीमाओं का सम्मान किया है। हालांकि बीसीसीआई ने कप्तान और मेरे बीच की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन यह स्पष्ट था कि यह साझेदारी निभने योग्य नहीं थी, और इसलिए मेरा मानना है कि मेरे लिए आगे बढ़ जाना ही सबसे अच्छा है।'

डेल स्टेन और कोहली का 'नॉस्टैल्जिक' मोमेंट

मैदान पर एक और दिलचस्प नजारा तब दिखा जब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन एक पुरानी भारतीय जर्सी लेकर कोहली के पास पहुंचे। इस जर्सी पर कोहली का नाम लिखा था। स्टेन ने जब विराट से इस पर ऑटोग्राफ मांगा, तो कोहली के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ गई और उन्होंने बेहद गर्मजोशी के साथ जर्सी पर हस्ताक्षर किए।

मैच का हाल: डिफेंडिंग चैंपियन RCB की धमाकेदार जीत

विराट के इस 'रीयूनियन' के बाद आरसीबी ने मैदान पर भी अपना दबदबा कायम रखा:

  • SRH का स्कोर: ईशान किशन की 38 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी और अनिकेत वर्मा के 43 रनों की बदौलत हैदराबाद ने 201/9 का विशाल स्कोर बनाया।
  • RCB की गेंदबाजी: जैकब डफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 3 विकेट झटके।
  • RCB की रन-चेज: लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने महज 94 गेंदों में मैच खत्म कर दिया।
  • देवदत्त पडिक्कल: 26 गेंदों में 61 रन।
  • विराट कोहली: 69 रन (नाबाद)।
  • रजत पाटीदार: 12 गेंदों में 31 रन।
  • नतीजा: RCB ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर +2.907 के नेट रन रेट के साथ सीजन का शानदार आगाज किया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+