Ghaziabad Rapid Rail Viral Video: रैपिड रेल में कपल ने किया गंदा काम, वीडियो वायरल होते ही कर्मचारी सस्पेंड
Ghaziabad Rapid Rail Viral Video: एक कपल की घिनौनी करतूत ने सबको हैरान कर दिया है। गाजियाबाद से मेरठ के बीच चलने वाली हाई-टेक नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) इन दिनों अपनी रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि एक शर्मनाक घटना की वजह से चर्चा में है। ट्रेन के अंदर स्कूल यूनिफॉर्म में एक छात्र और छात्रा ने सारी मर्यादाएं ताक पर रखकर अश्लील हरकतें कीं।
जानकारी के मुताबिक, यह कपल गाजियाबाद के दुहाई स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। कोच में पैसेंजर्स कम होने का फायदा उठाकर दोनों ने आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं, जो मेरठ साउथ स्टेशन तक जारी रहीं। ताज्जुब की बात यह है कि छात्रा स्कूल की ड्रेस में थी। ट्रेन के सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

School Couple Video Viral: पुलिस और प्रशासन सख्त
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। गाजियाबाद और मेरठ पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने न्यूज-18 को बताया कि एसपी क्राइम के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई है, जो दोनों की पहचान और स्कूल का पता लगा रही है। सीआईएसएफ (CISF) भी इस सुरक्षा चूक की पड़ताल कर रही है।
Ghaziabad Rapid Rail Viral Video: सिस्टम की लापरवाही और एक्शन
नमो भारत ट्रेन के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में मिले कपल के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में न केवल अश्लीलता फैलाने वालों पर जांच बैठाई गई है, बल्कि सिस्टम की गोपनीयता भंग करने वाले कर्मचारी पर भी गाज गिरी है।
Rapid Rail Viral Video: कर्मचारी की छुट्टी
जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ट्रेन के कंट्रोल रूम में तैनात एक कर्मचारी ने इस घटना को रोकने या अधिकारियों को सूचना देने के बजाय, मॉनिटर पर चल रहे सीसीटीवी फुटेज को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया। इसे निजता का उल्लंघन मानते हुए NCRTC ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल सेवा से हटा दिया है।
NCRTC और पुलिस के बीच तालमेल की कमी?
हैरानी की बात यह है कि घटना 24 नवंबर की है, लेकिन पुलिस तक यह मामला तब पहुंचा जब वीडियो वायरल हुआ। गाजियाबाद के डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अब तक NCRTC की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने संज्ञान लेते हुए SHO को जांच के आदेश दिए हैं। NCRTC के अधिकारियों का कहना है कि वे लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं ताकि भविष्य में सार्वजनिक परिवहन में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications