LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव
LPG Price Delhi-NCR Today: पश्चिम एशिया (Middle East) में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। युद्ध के इस माहौल का सीधा असर अब भारतीय रसोई तक पहुंच गया है।
दिल्ली-NCR समेत देशभर में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में इस महीने की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है जिससे आम जनता के बजट पर भारी बोझ पड़ा है।

आज, 29 मार्च 2026 को जारी नए आंकड़ों के अनुसार, घरेलू रसोई गैस (14.2 किग्रा) की कीमत ₹913.00 तक पहुंच गई है। पिछले महीने यह दर ₹853.00 थी, यानी सीधे ₹60 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में आज कितना है LPG गैस का रेट ?
तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा रेट लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों के गैस सिलेंडरों के दाम कुछ इस प्रकार हैं:
- घरेलू सिलेंडर (14.2 Kg): ₹913 (+₹60)
- कमर्शियल सिलेंडर (19 Kg): ₹1,884.50 (+₹144)
- घरेलू छोटा सिलेंडर (5 Kg): ₹317.50 (कोई बदलाव नहीं)
- कमर्शियल (47.5 Kg): ₹4,348 (कोई बदलाव नहीं)
दिल्ली के पड़ोसी शहरों जैसे नोएडा में ₹910.50 और गुरुग्राम में ₹921.50 के आसपास घरेलू सिलेंडर मिल रहा है। स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।
LPG Price में क्यों लगी है कीमतों में आग?
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि इस अचानक आई तेजी के पीछे वैश्विक कारण हैं। ईरान और इजरायल के बीच तनाव के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होने वाली सप्लाई बाधित हुई है। भारत अपनी 60% से अधिक LPG जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है।
कच्चे तेल (Brent Crude) की किमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100-120 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसका सीधा असर गैस की उत्पादन लागत पर पड़ा है। युद्ध के कारण जहाजों का बीमा (Insurance Premium) महंगा हो गया है और कई देशों ने अपने भंडार सुरक्षित करने के लिए निर्यात कम कर दिया है।
12 महीने में ₹60 की सीधी बढ़ोतरी
अगर पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच घरेलू गैस की कीमतों में ₹60 की कुल बढ़ोतरी हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी ₹60 की वृद्धि अकेले मार्च 2026 में दर्ज की गई है जो इस वित्तीय वर्ष की सबसे बड़ी उछाल है। इससे पहले जनवरी और फरवरी में कीमतें स्थिर (₹853) थीं, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह से ही युद्ध के बाद के असर ने कीमतों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
आम आदमी की जेब पर पड़ी दोहरी मार
एक तरफ घरेलू गैस महंगी होने से रसोई का खर्च बढ़ गया है वहीं कमर्शियल सिलेंडर में ₹144 की भारी वृद्धि ने बाहर खाना भी महंगा कर दिया है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण उन्हें अब खाने की थाली और स्नैक्स के दाम बढ़ाने पड़ेंगे।
फिलहाल युद्ध के हालात और एनर्जी संकट को देखते हुए कीमतों में जल्द कटौती की संभावना कम ही नजर आ रही है। हालांकि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम जनता को और अधिक महंगाई से बचाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications