Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 31 March: PBKS vs GT आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा?
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 31 March: आईपीएल 2026 का रोमांच आज महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिलेगा। जहां शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) का सामना श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। पिछले साल महज 6 रनों से खिताब चूकने वाली पंजाब की टीम इस बार अपनी पुरानी गलतियों को सुधारकर नए सिरे से दावेदारी पेश करने उतरेगी।
दोनों टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी (Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 31 March)
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन के अपने कोर ग्रुप पर भरोसा जताया है। टीम ने 18 सालों में पहली बार पिछले साल फाइनल तक का सफर तय किया था। दूसरी ओर शुभमन गिल की टाइटंस के पास टूर्नामेंट का सबसे संतुलित और घातक गेंदबाजी आक्रमण है, जिसमें राशिद खान, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे नाम शामिल हैं।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
मुल्लांपुर का मैदान बड़े स्कोर के लिए नहीं जाना जाता है। यहां का इतिहास बताता है कि स्पिनर्स खेल की दिशा तय करते हैं। यहां 180-190 का स्कोर बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। अब तक खेले गए 35 टी20 मैचों में केवल 8 बार ही 200 प्लस का स्कोर बना है। यहां स्पिन गेंदबाजों की औसत इकॉनमी महज 7 के आसपास रहती है, जो बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी है।
इतने बजे होगा टॉस
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 3 पंजाब ने और 3 गुजरात ने जीते हैं। पिछली भिड़ंत (2025) में पंजाब ने 11 रनों से बाजी मारी थी। ऐसे में आज का मैच इस आंकड़े को बदलने का मौका होगा। पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी। जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम को 7 बजे किया जाना है।
संभावित प्लेइंग-11 (Predicted XI)
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications