Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का आरसीबी का फैसला उस वक्त सही साबित हुआ जब उन्होंने हैदराबाद की टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 201 रनों के स्कोर पर रोक दिया।
आरसीबी ने शुरुआती ओवरों में ही हैदराबाद की बैटिंग लाइन अप की कमर तोड़ने का काम किया. हैदराबाद की ओर से कप्तान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया और मात्र 38 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल थे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिल सका।

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे बड़े नाम जल्दी पवेलियन लौट गए, जिसके चलते हैदराबाद की टीम बोर्ड पर 201 रन ही लगा पाई। आरसीबी की तरफ से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3-3 विकेट चटकाकर हैदराबाद के बल्लेबाजों को चलने नहीं दिया।
202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही रही और ओपनर फिल सॉल्ट 8 रन बना आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल का तूफान देखने को मिला। दोनों बल्लेबाजों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें चेज़ मास्टर कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर देवदत्त पडीक्कल ने मात्र 26 गेंदों में 61 रन कूट दिए, जिससे मैच पूरी तरह आरसीबी की मुट्ठी में आ गया।
कप्तान रजत पाटीदार ने मात्र 12 गेंदों में 31 रनों की कैमियो पारी खेलकर औपचारिकताएं पूरी कीं और आरसीबी ने मात्र 15.4 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर 203 रन बना लिए। इस धमाकेदार जीत के साथ आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया, वहीं हैदराबाद के लिए यह हार एक बड़ा सबक लेकर आई है। 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करने की वजह से आरसीबी का नेट रन रेट भी अब काफी शानदार हो गया है, जो आगे जाकर काफी मददगार साबित होगा।
-
IPL 2026 Today Match: रोहित के गढ़ में कोहली का बल्ला मचाएगा कोहराम? इतने बजे शुरू होगा मैच -
MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में पसरा मातम, मुंबई-आरसीबी प्लेयर्स ने बांधी काली पट्टी, क्या है कारण -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
CSK vs DC: चेन्नई-दिल्ली के मैच में आज कौन जीतेगा? हेड टू हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी -
IPL 2026: नीतीश राणा के ऊपर चला BCCI का चाबुक, अंपायर से पंगा लेने पर मिली कड़ी सजा -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April: PBKS vs SRH, पंजाब-हैदराबाद मैच में कौन पड़ा किस पर भारी? -
CSK vs DC: संजू सैमसन के नाम हुआ छक्कों का तूफानी रिकॉर्ड, रोहित, कोहली, सूर्या के खास क्लब में शामिल -
LIVE मैच में झगड़े के बाद रुठकर चली गई पत्नी, बीवी से पंगा लेकर पति करता रहा टीम को सपोर्ट, VIDEO -
Siraj Zanai Bhosle: क्या है सिराज और जनाई के बीच रिश्ता? आशा भोंसले के निधन के बाद छिड़ी बड़ी बहस! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 11 April: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, Who Won Yesterday Match -
'ऐसा टैलेंट पीढ़ियों में एक बार आता है', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का खेल देख मंत्रमुग्ध हुए शशि थरूर -
CSK vs DC: आयुष म्हात्रे को क्यों किया गया रिटायर्ड आउट? क्या था इस फैसले का मुख्य कारण












Click it and Unblock the Notifications