Maharashtra Weather Alert: बिन मौसम बरसात रुला रही किसानों को, 7 जिलों में 5 दिन का बारिश का अलर्ट

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के सात जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश नई मुसीबत बन सकती है। खड़ी फसल के भारी नुकसान की आशंका ने किसानों को परेशान कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, धुले, पुणे, नाशिक, सातारा, अहिल्यानगर, कोल्हापुर और जलगांव जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

Maharashtra Weather Alert

Maharashtra Weather Alert: कई इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट

- इसके अलावा, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में तेज तूफान और भारी ओलावृष्टि का खतरा ज्यादा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

- मार्च के महीने में महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में अब बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

- इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 31 मार्च से अगले 3-4 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।

Maharashtra Weather: बरसात ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

हालांकि, यह राहत किसानों के लिए परेशानी लेकर आई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहले ही कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। धुले जिले में दोपहर के समय अचानक आई आंधी और ओलों के साथ बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। यह समस्या सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी किसान बेमौसम बारिश से परेशान हैं।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जहां एक ओर यह मौसम बदलाव आम लोगों के लिए राहत लेकर आया है, वहीं किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+