Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत

Love Story Alka Yagnik: बॉलीवुड की दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए लोगोंको बताया था कि वह एक दुर्लभ न्यूरो बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके चलते उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। इस खबर ने फैंस को भावुक कर दिया था और उन्होंने सिंगर के जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांगी थीं।

गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अलका याग्निक
वहीं हाल ही में अलका याग्निक ने लोगों को बताया है कि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है और वह अपनी इस बीमारी से काफी परेशान हैं। संगीतकार उनके पास गाने का ऑफर लेकर आ रहे हैं लेकिन वह अब काम करने की हालत में नहीं हैं।

Alka Yagnik

अलका याग्निक की लव स्टोरी और शादीशुदा जिंदगी

-अलका याग्निक की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उन्होंने साल 1989 में बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी लेकिन हैरानी की बात ये है कि शादी के बाद से ही दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं।

-दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने बताया था कि उनके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। अलका याग्निक के पैरेंट्स को दोनों का अलग-अलग शहरों में रहना बिल्कुल पसंद नहीं था। आपको बता दें कि अलका याग्निक अपने प्रोफेशन के चलते मुंबई में रहती थीं जबकि उनके पति नीरज बिजनेस के चलते शिलॉन्ग में रहते थे।

-जानकारी के अनुसार अलका याग्निक और नीरज कपूर, दोनों के परिवारों के बीच पहले से जान-पहचान थी लेकिन जब शादी की बात आई तो परिवार ने इसे मुश्किल बताया। इसके बावजूद दोनों ने अपने प्यार को प्राथमिकता दी और आखिरकार परिवार को राजी कर लिया था।

शादी के बाद शुरू हुई लॉन्ग डिस्टेंस लाइफ

-शादी के बाद अलका याग्निक और नीरज कपूर ने साथ रहने की खूब कोशिश की लेकिन हालात कुछ और ही थे। शुरुआत में तय हुआ कि दोनों बारी-बारी से एक-दूसरे के शहर में रहेंगे लेकिन अलका याग्निक का करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा था।

-अलका याग्निक ने बताया- मेरे लिए मुंबई छोड़ना मुश्किल हो गया था। काम इतना बढ़ गया था कि पति नीरज के साथ समय बिताना संभव नहीं हो पा रहा था। मैं शिलॉन्ग में नहीं रह पा रही थी।

करियर की सफलता बनी दूरी की वजह

-अलका याग्निक ने माना कि उनकी सफलता ने कहीं न कहीं उनकी शादीशुदा जिंदगी को प्रभावित किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें अपने करियर में इतनी सफलता मिली कि वह उसमें पूरी तरह डूब गई थी और अपनी शादीशुदा लाइफ को भूलने लगी थीं।

-अलका याग्निक ने कहा- फिजिकल डिस्टेंस का असर इमोशनल और मेंटल लेवल पर भी पड़ता है। मैं पति को और उनके परिवार को समय नहीं दे पा रही थी। शहरों की दूरी ने हमार रिश्ते में भी दूरी ला दी थी।

फोन कॉल्स से शुरू हुआ था प्यार

-अपने रिश्ते की शुरुआत को याद करते हुए अलका याग्निक ने बताया कि नीरज कपूर से उनकी मुलाकात एक पारिवारिक कनेक्शन के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया था। उस दौर में दोनों रात-रात भर फोन पर बातें किया करते थे। एक बार फोन का लंबा बिल आने पर घरवालों को इस रिश्ते का पता चल गया था।

-शादी के एक साल बाद यानी 1990 में अलका याग्निक और नीरज कपूर की बेटी सायशा का जन्म हुआ था। अलका याग्निक ने बताया कि उन्होंने दूसरे बच्चे के बारे में सोचा जरूर था लेकिन उनकी किस्मत में एक ही संतान थी। उनके अनुसार उनकी बेटी अकेले ही दस बच्चों के बराबर है।

38 साल से पति से दूर रहती हैं अलका याग्निक

आपको बता दें कि अलका याग्निक और उनके पति नीरज कपूर पिछले 38 साल से अलग रह रहे हैं लेकिन उनके रिश्ते में आज भी मजबूती बनी हुई है। अलका याग्निक मानती हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके पति का भी बड़ा योगदान है। सिंगर ने कहा- मेरे माता-पिता के अलावा, मेरे पति का भी मेरी कामयाबी में बहुत बड़ा हाथ है।

परफेक्ट मैरिज पर क्या बोलीं अलका याग्निक?

अलका याग्निक का मानना है कि परफेक्ट शादी का कोई फॉर्मूला नहीं होता है। उनके अनुसार हर रिश्ता अपने हालात और समझ के अनुसार चलता है। उनका रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है और इसके लिए वो अपने पति नीरज के सपोर्ट की जमकर सराहना करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+