Nalanda Maa Sheetla Mandir Stampede: 'मंदिर में कोई इंतजाम नहीं', लोगों का फूटा गुस्सा, बताया कैसे हुआ हादसा?

Nalanda Maa Sheetla Mandir Stampede: आज बिहार के नालंदा से दुखद खबर आई है, यहां के शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुखद घटना चैत्र महीने के अंतिम मंगलवार को मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के आगे मंदिर और स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

दर्शन की जल्दबाजी में कुछ श्रद्धालुओं ने कतार तोड़ दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। अपनों को खोने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने आपबीती सुनाते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

Nalanda Maa Sheetla Mandir Stampede

उन्होंने कहा कि 'मंदिर में बहुत ज़्यादा भीड़ थी, वहां तो अंदर जाने की भी जगह नहीं थी। बहुत तेज़ धूप थी और चूँकि ज़्यादातर लोग सुबह-सुबह खाली पेट थे, इसलिए कुछ लोगों का BP कम हो गया, तो कुछ लोग बेहोश हो गए। एम्बुलेंस बहुत देर से पहुंची। एम्बुलेंस तुरंत उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई, कोई इंतजाम नहीं था, प्रशासन जवाब क्यों नहीं दे रहा।'

शीतला माता मंदिर भगदड़ में डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया

आपको बता दें कि शीतला माता मंदिर में भगदड़ की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा। उन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। चिकित्सकों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही!

इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। चश्मदीदों ने सीधे तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही को मौतों का जिम्मेदार ठहराया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इन दिनों नालंदा में ही थीं। वे नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थीं। ऐसे में, आशंका जताई जा रही है कि प्रशासन का पूरा ध्यान राष्ट्रपति के कार्यक्रम पर केंद्रित था, जिसके चलते शीतला माता मंदिर में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट किया, "नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जिन श्रद्धालुओं की जान चली गई और जो घायल हुए, उन सभी के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में संबल दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि देने की घोषणा की है तो वहीं PMO ने PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। घायलों को 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+