सोशल मीडिया पर छाया मिस वर्ल्ड मानुषी का बोल्ड लुक, वायरल हो रही हैं ग्लैमरस तस्वीरें

नई दिल्ली। एक बार फिर से विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बोल्ड तस्वीर, जो कि उन्होंने खुद ही अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसे यूजर्स ने काफी पसंद किया है, आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों चीन में हैं, उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्होंने हॉट ब्लैक मोनॉकनी पहना हुआ है और पोनीटेल की हुई है, मानुषी का ये ग्लैमरस लुक इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

ब्लैक मोनॉकनी में मिस वर्ल्ड मानुषी का बोल्ड लुक

ब्लैक मोनॉकनी में मिस वर्ल्ड मानुषी का बोल्ड लुक

यही नहीं मानुषी की दूसरी तस्वीर भी काफी हॉट है, जिसमें उन्होंने स्ल‍िट कट स्कर्ट पहनी है, ये भी इत्तफाक से ब्लैक है जिसे कि डिजाइनर सुनैना खेरा ने डिजाइन किया है। लोगों ने मानुषी की तस्वीर पर खासे कमेंट किए हैं।

हॉट और सुंदर हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

आपको बता दें कि मानुषी के लुक के लोग काफी दीवाने हैं, उनके इंस्ट्रागाम पर एक से बढ़कर एक उनकी हॉट और सुंदर तस्वीर है, जिसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। मालूम हो कि मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

'एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए'

21 साल की मानुषी छिल्‍लर दिल्‍ली की रहने वाली हैं। फाइनल में मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों, तब मानुषी ने सवाल का जवाब दिया था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।

मासिक धर्म के बारे में जागरुकता फैला रही हैं मानुषी

  • मानुषी पीजीआईएमएस रोहतक से पास आउट हैं।
  • मानुषी छिल्लर शुरु से ही सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं।
  • मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी बहुत अच्छी हैं।
  • इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही हैं।
  • मानुषी जब से मिस वर्ल्ड बनी हैं तब से लेकर अब तक वो अलग-अलग देश में जाकर महिलाओं को मासिक धर्म के लिए जागरुक कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+