केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने मोटापे पर किया ऐसा Funny पोस्ट, हर कोई हो गया लोटपोट

नई दिल्ली। भाजपा की तेजतर्रार नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने वाली महिला है, केवल अपने भाषणों के जरिए वो विरोधियों पर निशाना नहीं साधती बल्कि सोशल मीडिया पर फनी पोस्ट के जरिए वो काफी गहरी बातें कह जाती हैं। सोमवार को भी उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे पढ़ने के बाद इंसान पहले तो हंसेगा और उसके बाद फिर अपने बारे में सोचेगा भी।

स्मृति ईरानी ने अपने मोटापे पर किया ये फनी पोस्ट

दरअसल केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए एक मजेदार पोस्ट लिखी है, स्मृति ने अपने पति जुबिन ईरानी की पूर्व पत्नी मोना ईरानी के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मोना ईरानी आज भी अपनी पुरानी जींस में फिट आ सकती हैं लेकिन मेरा तो पुरानी जींस में एक पैर भी नहीं घुस पाएगा।

स्मृति ईरानी का फिटनेस मंत्र

स्मृति ईरानी का फिटनेस मंत्र

लोगों को फिटनेस की प्रेरणा देते हुए केंद्रीय मंत्री ने चुनावी कैंपेन के बाद हेल्थ कैंपेन शुरू करने का वादा किया#MondayMantra क्योंकि फिटनेस से ही सबकुछ है।आपको जानकर हैरत होगी कि स्मृति की इस पोस्ट को अब 19000 लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

'तुम्हारी स्माइल अभी भी सबसे बेस्ट है'

'तुम्हारी स्माइल अभी भी सबसे बेस्ट है'

लेकिन सबसे बढ़िया कमेंट स्मृति ईरानी की बेहद क्लोज फ्रेंड और टीवी क्वीन एकता कपूर की ओर से आया है, जिन्होंने लिखा है कि 'तुम्हारी स्माइल अभी भी सबसे बेस्ट है।'

 'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है'

'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है'

वैसे स्मृति अक्सर इस तरह से फनी पोस्ट करके लोगों को चौंकाती रहती हैं, हाल ही में उनके सबरीमाला मंदिर पर दिए गए बयान पर काफी हो-हल्ला मचा था जिस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आलोचकों को बड़े ही चुटिले अंदाज में जवाब दिया था।

मजेदार कैप्शन

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईरानी ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनका मुंह बंधा हुआ था उन्होंने कैप्शन दिया था, 'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है', जो कि काफी वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+