Kapil Sharma wedding: कपिल की होने वाली बीवी गिन्नी के घर पर शादी के पहले की रस्में शुरू, सामने आई पहली तस्वीर

Recommended Video

    Kapil Sharma & Ginni Wedding : Here's the festivities begin with Akhand Path; check out here

    मुंबई। दीपिका-प्रियंका की शादी के बाद अब सिने दर्शकों को कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी का इंतजार है, जो कि 12 दिसंबर को अपनी प्रेमिका गिन्नी चतरथ संग जालंधर में सात फेरे लेंगे, इस शादी की रस्में शुरू भी हो गई है, कपिल की होने वाली पत्नी गिन्नी के घर पर अखंड पाठ प्रारंभ हो गया है, जिसकी पहली तस्वीर लोगों के सामने आई है।

    गिन्नी के घर पर अखंड पाठ शुरू

    गिन्नी के घर पर अखंड पाठ शुरू

    तस्वीर में गिन्नी बहुत ज्यादा आकर्षक दिख रही हैं, उन्होंने पर्पल कलर का लहंगा पहना हुआ है और सफेद रंग की चुन्नी से अपना सिर ढंका हुआ है। गिन्नी के साथ उनके परिवार वाले भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति -पीएम को भेजा गया कपिल-गिन्नी की शादी का निमंत्रण, स्कैन कार्ड से होगी मेहमानों की पहचान
    बैंगल सेरेमनी

    बैंगल सेरेमनी

    गिन्नी की फैमिली ने बैंगल सेरेमनी भी की जिसमें गिन्नी ने लाल रंग का शरारा पहना है, तस्वीरों में गिन्नी काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

    शादी में सुरक्षा के खासा इंतजाम

    गौरतलब है कि कपिल और गिन्नी दोनों के घर पर इस शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं,खबर है कि इस शादी में करीब दो हजार बाराती शामिल होंगे इसलिए इस शादी में सुरक्षा के खासा इंतजाम किए गए हैं।

    राष्ट्रपति और पीएम को भी शादी का निमंत्रण

    खबर है कि कॉमेडी किंग की शादी में कई वीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं। शादी में शामिल होने के लिए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नवजोत सिंह सिद्धू, बिग बी अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान सहित सिने जगत एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। कपिल शर्मा खुद इनको शादी का कार्ड देकर आए हैं।

    गिन्नी मेरे लिए दुआ मांगती है: कपिल शर्मा

    हालिया इंटरव्यू में अपनी होने वाली बीवी गिन्नी के बारे में कपिल ने कहा कि ये बहुत ही आध्यात्मिक हैं, इसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं इसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि ये सही होती है, मेरे लिए ये दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

    कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा

    जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+