मेघालय: 17 दिन बाद 15 मज़दूरों को नहीं तलाश पाए नौसेना के गोताख़ोर
मेघालय की लुमथरी की कोयला खदान में 15 मज़दूरों को निकालने पहुंची भारतीय नौसेना के स्पेशल गोताखोरों की टीम ने 17 दिन बाद अपना अभियान शुरू किया.
ये मजदूर 13 दिसंबर से कोयला खदान में फंसे हुए हैं.
नए उपकरणों का इंतज़ार कर रही नौसेना और एनडीआरएफ़ की टीमों ने 29 दिसंबर को बचाव अभियान शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन खदान का मुआयना कर के वापस लौट आई.
इसके बाद रविवार को नौसेना के दो गोताखोरों ने खदान में 70 फुट तक भीतर तक जा कर खोजबीन की लेकिन लापता मज़दूरों के संबंध में कोई सुराग उनके हाथ नहीं लगा.
शाम को छह बजे के आसपास नौसेना के दोनों गोताखोर और एनडीआरएफ़ की टीम लौट आई.
नौसेना के गोताख़ोरों का कहना है कि खदान में 100 फुट तक पानी भरा हुआ है और इस कारण वो खदान की ज़मीन तक नहीं पहुंच पाए हैं, मात्र 70 फुट तक ही जा पाए. उनका कहना है कि बचाव कार्य अब सोमवार को फिर से चलाया जाएगा.
पहले अनुमान ये लगाया जा रहा था कि 70 फुट तक ही पानी है लेकिन दो-ढाई घंटे के बाद गोताखोर खदान से बाहर निकल आए.
कोयला खदान में फंसे मज़दूरों को निकालने के काम में मदद के लिए ओडिशा से तूफ़ान प्रभावित जगहों पर काम करने वाली ख़ास फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया है.
खदान में फंसे मज़दूरों के परिजनों को शनिवार तक ये उम्मीद थी कि नौसेना के गोताख़ोर कुछ नतीजे तक पहुचेंगे. लेकिन उनके चेहरों पर उदासी साफ देखी जा सकती है.
अभियान में जो सबसे बड़ी कमी दिख रही है वो ये है कि बचाव कार्य के लिए कई एजेंसियां तो वहां हैं लेकिन उनमें तालमेल की कमी दिख रही है.
ईस्ट जयंतिया हिल्स ज़िले के साइपुंग क्षेत्र में जिस कोयले की खदान में ये हादसा हुआ है वहां पहुंचना आसान नहीं है.
ये इलाक़ा सड़क मार्ग से कटा हुआ है. मेघालय के जुवाई-बदरपुर नेशनल हाईवे से होते हुए खलिरियाट तक पहुँचा जा सकता है.
खलिरियाट से करीब 35 किलोमीटर अंदर गाड़ी से पहुंचने के बाद बाकी का चार किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करना पड़ता है.
पहाड़ और जंगलों के बीच टूटी-फूटी कच्ची सड़कें और तीन नदियों को पार करने के बाद अप कोयला खदान तक पहुंच सकते हैं.
ना तो यहां बिजली है, ना सड़क है. एजेंसियां अपनी तरफ से यहां तैयार होकर पहुंच रही हैं लेकिन मौक़े पर पहुंचने के बाद उनके पास कुछ ना कुछ कमी दिख रही है.
वहां के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी अब तक रस्सियों और नट-बोल्ट जैसी चीज़ों के इंतज़ाम में लगे हुए थे. इसे देखने पर लगता है कि योजनाबद्ध तरीके से काम करने की कमी का असर बचाव कार्य पर पड़ रहा है.
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications