By Election: चार विधानसभा सीटों पर और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, जानिए सबकुछ
By Election: चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

By-Election Dates: चुनाव आयोग ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने एक संसदीय क्षेत्र् और चार विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की छानबे विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की सुआर विधानसभा सीट, मेघालय की सोहलोंग विधानसभा सीट के साथ ही पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव का ऐलान किया। इन सभी सीटों पर उपचुनाव 10 मई को होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।
बता दें कि पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर यहां के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसी के चलते यहां पर फिर से चुनाव कराया जा रहा है। ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट पर विधाय नबा किशोर दास के निधन के चलते चुनाव कराया जा रहा है। यूपी के छानबे सीट पर राहुल प्रकाश कोल के निधन, सुआर सीट से विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान को अयोग्य करार दिए जाने की वजह से और मेघालय की सोहियोंग सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव नहीं हो सका था, जिसकी वजह से यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।
बता दें कि केरल की वायनाड सीट पर इस समय खाली हो गई है। यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसद थे, लेकिन उन्हें गुजरात की स्थानीय कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया। वहीं जब मुख्य चुनाव आयुक्त से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इसकी कोई जल्दबाजी नही है। निचली कोर्ट के में अपील करने के लिए समय दिया गया है, ऐसे में अभी फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है इस सीट पर उपचुनाव कराने की।












Click it and Unblock the Notifications