भाजपा ने बदले मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी के प्रदेश अध्यक्ष , जानिए किसको मिली कुर्सी?

BJP changed state presidents of Meghalaya, Nagaland and Puducherry. एक बड़ी खबर बीजेपी खेमे से है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नागालैंड, मेघालय और पुड्डुचेरी में पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

BJP

भाजपा ने बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड, रिकमैन मोमिन को मेघालय और एस. सेल्वगनबथी को पुड्डुचेरी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नगालैंड

इस साल के मार्च महीने में हुए नगालैंड के चुनाव में एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने 37 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और नडीपीपी नेता नेफ्यू रियो ने राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

मेघालय

नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। यहां पर मार्च में हुए विधानसभा में किसी को पूरा बहुमत नहीं मिला था। राज्य की 59 सीटों पर हुए मतदान में 26 सीटें एनपीपी को मिली थी, बीजेपी को 3 और कांग्रेस 5 सीटें मिली थी, वही, अन्य के खाते में 25 सीटें गई थीं, राज्य में एनपीपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार है।

पुड्डुचेरी

पुड्डुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है जो अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस और भाजपा गठबंधन द्वारा शासित है। राज्य विधानसभा में 33 सीटें हैं। जिनमें से सीटें निम्नलिखित हैं।

  • ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 10 सीटें
  • बीजेपी 6 सीटें
  • डीएमके 6 सीटें
  • 6 स्वतंत्र उम्मीदवार
  • 3 उम्मीदवारों को गृह मंत्रालय नियुक्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+