Weather Forecast: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी, बिहार में चढ़ रहा पारा
Weather Forecast: आईएमडी ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इसके अलाव इन राज्यों में बिजली गिरने के साथ आंधी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
इस सप्ताह रविवार (31 मार्च) को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अगले पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक विशेष बुलेटिन में आईएमडी ने ये अलर्ट असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए जारी किया। अलर्ट में अगले चार दिनों को भीतर पूर्वोत्तर के इन राज्यों में 'भारी से बहुत भारी बारिश' का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

इसे पहले मौसम विभाग के पूर्वोत्तर के चार राज्यों के लिए भारी बारिश की येलो अलर्ट जारी किया गया। लेकिन बाद में असम, मेघालय और अरुणाचल ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक चक्रवाती परिसंचरण असम के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। ऐसे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।
उत्तराखंड के लिए 4 अप्रैल तक चेतावनी
उत्तराखंड उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून,पौड़ी, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर,अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल,जनपदों में 31 मार्च को कही-कही बरसात और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक राज्य के उच्च हिमालय क्षेत्र में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी और बरसात हो सकती है, जबकि सोमवार को इन जनपदों में कहीं-कहीं झोकेदार हवाएं तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है, मौसम विभाग ने एक अप्रैल को राज्य के सभी जनपदों में शुष्क रहने की संभवाना है।
इन जिलों में बदलेगा मौसम
2 अप्रैल को उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में तथा 3 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, तथा बागेश्वर जनपदों में साथ ही 4 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी,देहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं हल्की तथा बहुत हल्की बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
कहां- कहां मौसम ने ली करवट
आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने ओडिशा और बिहार के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मध्यम से गंभीर तूफान की गतिविधि जारी रहने की उम्मीद है। इस बीच, पूर्वोत्तर भारत में 1 अप्रैल, 2024 तक भारी बारिश और तूफान का अनुमान है तो वहीं तेलंगाना में एक और दो अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। इसके साथ ही रायलसीमा में 1 से 4 अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी 2 से 4 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है।
जलपाईगुड़ी में तूफान ने ढाया कहर
जलपाईगुड़ी में रविवार को आए तूफान ने महज 15 मिनट की तूफान के चलते कई घरों को नुकसान हुआ। तूफान में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। इस घटना के बाद पीड़ितों को ढांढस बंधाने सीएम ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी पहुंची। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
दक्षिण में हीटवेव
31 मार्च को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 31 मार्च से 3 अप्रैल तक तेलंगाना और रायलसीमा में हीटवेव का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, 31 मार्च से 3 अप्रैल तक विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
इसके अतिरिक्त, अप्रैल तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति का अनुमान है। इसके अलावा 3 अप्रैल तक तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच आईएमडी ने अगले 4 से 5 दिन में तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications