कौन हैं ये खूबसूरत महिला, जिसने पड़ोसी संग खड़ी की करोड़ों की कंपनी,फोर्ब्स में मिली थी जगह
Zilingo Ex CEO Ankiti Bose Profile: टेक्नोलॉजी स्टार्टअप जिलिंगो (Zilingo) की EX ceo अंकिती बोस ने जिलिंगो (Zilingo) के को-फाउंडर ध्रुव कपूर और पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) आदि वैद्य पर केस दर्ज किया है।
उन्होंने उन दोनों पर 'धोखाधड़ी', 'आपराधिक धमकी', 'साजिश' और 'उत्पीड़न' के आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि अंकिती बोस को कंपनी ने पिछले साल बर्खास्त कर दिया था।

उन पर अकाउंट्स में हेरफेर के मामले के आरोप लगे थे और कंपनी का कहना था कि उन्होंने बिना किसी अप्रूवल के अपनी सैलरी में दस गुने का इजाफा किया था।
साल 2015 में अंकिती बोस ने कंपनी की स्थापना की थी
मालूम हो कि जिस ध्रुव कूपर पर अंकिती ने आज केस दर्ज कराया है, उन्हीं के साथ मिलकर उन्होंने साल 2015 में ही कंपनी की स्थापना की थी।
कांदिवली के कैंब्रिज स्कूल से पढ़ाई की
अंकिती जो कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर खासी चर्चित रहती हैं, की अब तक की जर्नी काफी दिलचस्प रही है। मालूम हो कि 15 जुलाई 1992 को देहरादून में जन्मी अंकिती बोस की पूरी स्कूली शिक्षा मुंबई के कांदिवली के कैंब्रिज स्कूल से हुई है।
अंकिती ने अपना करियर मैकेन्जी एंड कंपनी से प्रारंभ किया
उन्होंने साल 2012 में मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक करने के बाद अंकिती ने अपना करियर मैकेन्जी एंड कंपनी से प्रारंभ किया था, इसी दौरान वो छुट्टियां बिताने बैंकॉक गई थीं, जहां उन्हें लोगों का फैशन के प्रति क्रेजीनेस दिखा और यहीं से उनके मन में फैशन बिजनेस की दुनिया में काम करने का आइडिया आया।
फैशन प्रॉडक्ट्स के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ज्यादा नहीं थे
उस वक्त फैशन प्रॉडक्ट्स के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ज्यादा नहीं थे, ऐसे में अंकिती को आशा जगी कि वो इस फील्ड में कुछ क्रिएटिव और अच्छा कर सकते हैं। इंडिया आने के बाद उन्होंने अपना ये आइडिया अपने पड़ोसी ध्रुव कपूर से शेयर किया, अंकिती बोस की उम्र इस वक्त 23 साल और ध्रूव कपूर की उम्र 24 साल थी।
दोनों ने अपनी-अपनी नौकरी छोड़ दी
ध्रुव कपूर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। दोनों को लगा कि इस आइडिया पर काम करने में फायदा होगा और फिर दोनों ने जिलिंगो को शुरू करने की सोची और अपनी-अपनी नौकरी छोड़ दी।
वैल्युएशन को बढ़ाकर 97 करोड़ डॉलर तक पहुंचा
साल 2015 में जिलिंगो की स्थापना हुई, जिलिंगो का हेडक्वॉर्टर फिलहाल सिंगापुर में है और इसकी टेक टीम बेंगलुरु से काम करती है। साल 2019 में इसका वैल्युएशन को बढ़ाकर 97 करोड़ डॉलर तक पहुंचा दिया, साल 2018 में अंकिती का नाम फोर्ब्स एशिया की लिस्ट में आया था और वो अंडर 30 की लिस्ट में शामिल हुई थीं, यही नहीं उन्हें बिजनेस वर्ल्डवाइड मैगजीन मोस्ट इनोवेटिव सीईओ ऑफ द ईयर-सिंगापुर का भी पुरस्कार मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications