उद्धव ठाकरे को अमित शाह ने बताया नकली शिवसेना अध्यक्ष, बोले- बाला साहब के संस्कारों को छोड़ दिया

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के अमरावती में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर जमकर हमला किया है। उद्धव ठाकरे को अमित शाह ने नकली शिवसेना अध्यक्ष करार दिया है। जबकि विदर्भ में किसानों की आत्महत्या के लिए अमित शाह ने शरद पवार को जिम्मेदार ठहराया है।

अमित शाह नेकहा कि उमेश कोले की हत्या हुई और ये सो कॉल्ड हिंदू हित रक्षक उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं किया था। उद्धव बाबू आपने तो बाला साहब के सारे संस्कार छोड़ दिए।

amit shah

मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारे एकनाथ शिंदे जी बाला साहब के सपने को लेकर आगे बढ़े हैं और महाराष्ट्र में अब हमारी सरकार है। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार है। अब किसी उमेश की हत्या नहीं हो सकती है, किसी की हिम्मत नहीं है।

अमित शाह ने शरद पवार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मैंने बहन नवनीत राणा को सपोर्ट किया था, इसलिए मैं अमरावती वालों से माफी मांगता हूं।

मैं पवार साहब को कहना चाहता हूं कि आप इतने साल तक कृषि मंत्री रहे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। मेरे विदर्भ में हजारों किसानों ने आत्महत्या की, आपने विदर्भ की सिंचाई के लिए कुछ नहीं किया। माफी मांगनी है तो विदर्भ के उन मृत किसानों के परिवारों से माफी मांगिए, उनकी विधवाओं से माफी मांगिए।

अमित शाह ने कहा कि ये अपने आपको शिवसेना का अध्यक्ष मानने वाले उद्धव ठाकरे को प्राण प्रतिष्ठा को निमंत्रण दिया। ये नकली शिवसेना अध्यक्ष प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनिया गांधी के डर से नहीं गए। शरद पवार को भी निमंत्रण दिया, उन्होंने कहा तबीयत खराब है मैं नहीं जाऊंगा, अब चुनाव में कैसे घूम रहे हो।

राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया था। वो अमरावती में आए थे, लेकिन उन्हें यहां कोई सुनने वाला नहीं है, पहले अयोध्या जाकर दर्शन करके आओ तब देश में कोई आपको सुनेगा। इन लोगों ने मंदिर को तो रोककर रखा, प्राण प्रतिष्ठा में ना जाकर भगवान प्रभु श्रीराम का अपमान करने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+