Weather Forecast: दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में 4 अप्रैल तक हो सकती है झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

weather forecast today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 से 4 अप्रैल तक दिल्ली, यूपी, पंजाब और उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश के साथ-साथ आलोवृष्टि की भविष्यवाणी की है।

weather forecast today

weather forecast today: झमाझम बारिश से दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों का मौसम इन दिनों सुहाना बना हुआ है। तो वहीं, कई जगह आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं। किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, पंजाब और उत्तर पश्चिम भारत के कई अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 3 से 4 अप्रैल तक इन राज्यों में झमाझम बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावन भी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच, रविवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की बारिश जारी रहेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी किए गए अपने ताजा अपडेट के अनुसार, 03 और 04 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश,गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 5 अप्रैल तक हल्की मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, आज यानी 2 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। वहीं, राजस्‍थान के कई हिस्सों में दो दिन से बारिश का दौर जारी है, जो शन‍िवार को थम गया। वहीं, जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर धूप खिलने से लोगों, विशेषकर किसानों ने राहत की सांस ली।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR समेत इन राज्यों में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, IMD का अलर्ट| वनइंडिया हिंदी

    हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि राज्‍य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सोमवार 03 अप्रैल से सक्रिय हो सकता है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर संभाग एवं शेखावटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने एवं अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि पांच अप्रैल से राज्य में पुनः मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+