Lok Sabha Chunav 2024: मणिपुर, मेघालय, असम समेत पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में मतदान कब, जानिए पूरा शेड्यूल
Lok Sabha Election Voting Dates: निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर समेत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। नॉर्थ ईस्ट के सभी लोकसभा सीटों के लिए ईसीआई ने पूरी शेड्यूल जारी किया है। हिंसा से जूझ रहे प्रदेश मणिपुर के समेत पूर्वोत्तर में कुल 8 राज्य हैं,जहां कुल मिलाकर 26 लोकसभा सीटें हैं। ईसीआई कुल 7 चरणों में चुनाव कराएगी। पहला चरण 19 अप्रैल, 26 अप्रैल दूसरा चरण, 7 मई तीसरा, 13 मई चौथा और पांचवे चरण के तहत 20 मई को चुनाव होगा।
पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं। जहां चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए पूरे प्रबंध किए हैं। ईसीआई की ओर से जारी शड्यूल के मुताबिक आठों राज्यों में अलग- अलग चरणों में मतदान होने हैं।

कहां कब होगा चुनाव?
सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में एकसाथ विधानसभा चुनाव होंगे। अरुणाचल प्रदेश में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग, सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग, ओडिशा में पहला नोटिफिकेशन 18 अप्रैल को और वोटिंग 13 मई को होगी। वहीं दूसरा नोटिफिकेशन 28 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश की सभी 2 सीटों पर, असम की 5, मणिपुर की सभी 2, मेघालय की सभी 2 और मिजोरम व नगालैंड की सभी 1-1 सीटों पर चुनाव होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में असम की 5 और तीसरे चरण में 7 मई को असम की बाकी 4 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे 04 जून को घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications