मेघालय संगमा ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब लें सकते हैं शपथ
मेघालय में कोनराड संगमा ने राज्यपाल से मुलाकात पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा इसके बाद अपने समर्थित विधायकों का हस्ताक्षरित समर्थन पत्र सौंंप कर प्रदेश मेंं सरकार बनाने का दावा पेश किया।

मेघालय में एनसीपी पार्टी प्रमुख कोनराड संगमा ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मेघालय के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद संगमा ने 32 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप कर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके साथ ही मेघालय भाजपा अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने दावा किया कि 7 मार्च को संगमा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जिसमें पीएम मोदी के भी मौजूद रहने की संभावना है।
संगमा ने राज्यपाल भवन जाने से पहले प्रेस कान्फ्रेंस कर स्पष्ठ बहुतम होने की बात शेयर की और कहा भाजपा हमें पहले से ही समर्थन दे चुकी है। राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद संगमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी पार्टी को किन पार्टियों ने सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है।
संगमा नने ट्वीट करते हुए बताया
'एनपीपी, भाजपा, एचएसपीडीपी के 32 विधायकों और एनपीपी के साथ गठबंधन में सरकार बनाने के लिए 2 निर्दलीय विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित समर्थन पत्र राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा।'
मेघालय में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे जिसमें संगमा की पार्टी को बहुमत मिला है।












Click it and Unblock the Notifications