आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इन 12 राज्यों में BJP पर भारी पड़ जाएगा 'इंडिया अलायंस'? क्या कहता है सर्वे?

ABP Lok Sabha Chunav Survey 2024: सियासी दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने दावा किया है कि इस बार वो 400 सीटें जीतेगी।

Opinion Poll:

तो वही एनडीए को हराने के लिए बने विपक्षी दलों के 'इंडिया अलायंस' का कहना है कि 'इस बार वो किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में आने नहीं देगी।'

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

भाजपा के घमंड को तोड़ने के लिए आज से कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत की है, जिसका प्रारंभ उसने मणिपुर से किया है।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

आपको बता दें कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पूरे 67 दिनों की है जो कि 15 राज्यों के 100 लोकसभा सीटों से गुजरेगी और 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी।

कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी आम जन के दुख को दूर करने का प्रयास करेंगे। उसने मणिपुर से इसकी शुरुआत की है, जो कि दो समुदाय की हिंसा का शिकार हुआ है।

केंद्र सरकार मणिपुर के लोगों के साथ दोहरा बर्ताव करती है?

कांग्रेस लगातार इस बात के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराती आई है। उसका कहना है कि केंद्र सरकार मणिपुर के लोगों के साथ दोहरा बर्ताव करती है, वो जानबूझकर उन्हें अनदेखा करती है?

लेकिन क्या वाकई में ऐसा है? क्या सच में पूर्वोत्तर में लोग केंद्र सरकार से खुश नहीं हैं और इसलिए अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो क्या भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ेगा? इस बात को जानने के लिए एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

क्या पूर्वी भारत में लगेगा एनडीए को झटका?

पोल में सीधे जनता से प्रश्न किया गया था कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो क्या पूर्वी भारत (असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल) में एनडीए को हार का सामना करना पड़ेगा?

इन राज्यों में लोकसभा की कुल 153 सीटें

आपको बता दें कि इन राज्यों में टोटल लोकसभा की कुल 153 सीटें हैं, सर्वे में 80-90 सीटें एनडीए के खाते में और और 50-60 सीटें इंडिया गठबंधन को मिलती दिख रही हैं,जबकि अन्य के खाते में 10-20 सीटें मिल रही हैं। वोट प्रतिशत की बातें करें तो पूर्वी भारत में एनडीए को 42 प्रतिशत और इंडिया अलायंस को 38 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं, जबकि 20 फीसदी वोट अन्य के खाते में जा रहे हैं।

एनडीए ही इंडिया अलायंस पर भारी-सर्वे

कुल मिलाकर सार सिर्फ इतना है कि आज की तारीख में फिलहाल एनडीए ही 'इंडिया अलायंस' पर भारी दिख रहा है। आपको बता दें कि ये सर्वे दिसंबर 2023 में किया गया था, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय रखी है। आप भी इस सर्वे रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। अपनी राय आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+