CM Conrad Sangma का ऐलान- NPP के साथ पीडीएफ का विलय होगा, 6 मई को शिलॉन्ग पर रहेंगी नजरें
मेघालय की राजनीतिक पार्टी- पीडीएफ मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के दल एनपीपी के साथ विलय पर सहमत हो गई है। 6 मई को औपचारिकता पूरी होगी। खुद सीएम ने इसका ऐलान किया है।

CM Conrad Sangma ने मेघालय में बड़े सियासी घटनाक्रम के संकेत दिए हैं। सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF) के विलय की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री की पार्टी को सबसे अधिक सीटें
बता दें कि विगत मार्च में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आए थे। इसके बाद बीजेपी मेघालय में किंगमेकर की भूमिका में उभरी थी। सीएम कॉनराड संगमा की पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिली थीं।
CM Conrad Sangma पार्टी प्रमुख भी हैं
दरअसल, मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा एनपीपी प्रमुख भी हैं। उन्होंने कहा कि पीडीएफ (पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट) शिलांग में इस महीने की 6 तारीख को NPP में शामिल हो जाएगी।
6 मई को शिलॉन्ग पर रहेंगी नजरें
उन्होंने कहा कि पीडीएफ नेता एनपीपी के साथ पार्टी के विलय पर राजी हो गए हैं। सभी सदस्य एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी) में शामिल हो जाएंगे। इसी के साथ पीडीएफ और एनपीपी का विलय हो जाएगा।
भाजपा के सहयोग से सीएम बने कॉनराड संगमा
गौरतलब है कि मेघालय विधानसभा की 60 सीटों में NPP को 26 सीटें मिली थीं। पीडीएफ को दो सीटें मिलीं। बीजेपी (दो MLA) के सहयोग से बनी कॉनराड संगमा की सरकार में कुछ और दल भी शामिल हैं।
पीडीएफ को 34 हजार से अधिक वोट
विधानसभा क्षेत्रों के लिहाज से पार्टियों का वोट शेयर भी काफी रोचक है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पीडीएफ को 2023 में 34,974 वोट मिले, जो कुल वोटिंग का 1.9 फीसद है।

वोट प्रतिशत में कौन दल कितना मजबूत
26 सीटों के साथ सबसे बड़े दल, सीएम की पार्टी- NPP को 5.84 लाख से अधिक वोट मिले। तृणमूल कांग्रेस को मिले वोट सरप्राइज रहे, क्योंकि 5 सीटों के साथ इस पार्टी ने कुल 2.55 लाख से अधिक वोट मिले जो नंबर तीन यानी 13.8 फीसद वोट हैं।
पहले बीजेपी ने भ्रष्ट नेता बताया, नतीजों के बाद सरकार को समर्थन!
पूर्वोत्तर की राजनीति का एक रोचक पहलू ये भी है कि चुनाव प्रचार के दौरान सीएम संगमा और NPP को सबसे करप्ट पार्टी और मुख्यमंत्री बताने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के बाद सरकार में शामिल होने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications