Earthquake: मेघालय और असम में भूकंप के तेज झटके, दहशत से मारे घरों से निकले लोग
Earthquake In Meghalaya: पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय और असम में सोमवार रात अचानक धरती कांपने से दहशत फैल गई। दोनों राज्यों में भूकंप के झटके करीब 8 बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मेघालय के चेरापूंजी से 49 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप का केंद्र सतह से 16 किलोमीटर की गहराई में था।

डर के कारण घरों से निकले लोग
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, लोग सभी अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए।
इन जगह महसूस हुए झटके
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र मेघालय में चेरापूंजी से 49 किमी दक्षिणपूर्व में बांग्लादेश की सीमा से लगे सिलहट के पास था।
भूकंप के झटके पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं। वहीं उत्तर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पड़ोसी बांग्लादेश में महसूस किए गए हैं।
किसी नुकसान की सूचना नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक किसी तरह से जनहानि या फिर संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications