मेघालय में फंसा पेंच! HSPDP ने वापस लिया समर्थन, अब कोनराड संगमा के पास बचे कितने MLA?
Meghalaya News: एक दिन पहले तक मेघालय में आसानी से सरकार बनाते हुए नजर आ रहे कोनराड संगमा दो विधायकों को लेकर मुश्किल में घिर गए हैं। ऐसे में मेघालय में सरकार गठन का पेंच भी फंस गया है।

2 मार्च को घोषित हुए चुनाव नतीजों में मेघालय की 60 सीटों में से 26 पर जीत हासिल करने वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी के लिए राज्य में सरकार बनाने की राह मुश्किल होती नजर आ रही है। दरअसल, शुक्रवार को कोनराड संगमा ने राजभवन जाकर राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा और साथ ही नई सरकार के गठन का दावा भी पेश किया। सरकार गठन का दावा पेश करते हुए कोनराड संगमा ने राज्यपाल को 32 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा, जिनमें 26 एनपीपी, 2 भाजपा, 2 हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) और दो निर्दलीय विधायकों के हस्ताक्षर थे। लेकिन, अब कोनराड संगमा को एक बड़ा झटका लगा है और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपना समर्थन वापस ले लिया है।

मेघालय की राजनीति में नया ट्विस्ट
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, शुक्रवार शाम को हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक पत्र जारी करते हुए मेघालय की राजनीति में नया ट्विस्ट जोड़ दिया। पत्र में पार्टी ने लिखा कि राज्य में एनपीपी के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के लिए उसने विधायकों को अधिकृत नहीं किया है। अपने पत्र में हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा, 'पार्टी के टिकट पर चुने गए दोनों विधायकों- मेथोडियस डखर और शकलियर वर्जरी को आपकी सरकार को समर्थन देने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। हमने मीडिया में समर्थन संबंधी रिपोर्ट देखी और उसके बाद ये स्पष्टीकरण जारी किया है।'

'हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का कोई रोल नहीं'
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष केपी पांगनियांग और सचिव पनबोरलांग रिनथियांग ने अपना पत्र एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड संगमा और मेघालय के राज्यपाल को भी भेजा है। पत्र में कहा गया है, 'हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का इस मामले में कोई रोल नहीं है और इसलिए हम आपकी पार्टी से अपना समर्थन वापस लेते हैं। समर्थन वापसी का फैसला आज से ही लागू है।'

'छोटी-मोटी अड़चनें हैं, हम सरकार बनाएंगे'
वहीं, मेघालय में हुए इस नए उलटफेर पर एनपीपी की तरफ से तुंरत कोई जवाब नहीं दिया गया, लेकिन पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि ये केवल छोटी मोटी दिक्कतें हैं और एनपीपी के पास राज्य में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल है। आपको बता दें कि शुक्रवार को राज्यपाल से मिलने के बाद माना जा रहा था कि आने वाली 7 मार्च को कोनराड संगमा मेघालय के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। राज्यपाल से मिलने के बाद कोनराड संगमा ने कहा था, 'सरकार गठन के लिए हमारे पास बहुमत है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। अन्य दलों ने भी हमारे साथ आकर सरकार गठन के लिए समर्थन दिया है।'

विपक्षी दलों के पास कितने-कितने विधायक हैं?
दूसरी तरफ शुक्रवार शाम को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट और वॉयस ऑफ पीपुल पार्टी के नेताओं ने शिलॉन्ग में एक अहम बैठक की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में एनपीपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए एक संयुक्त फ्रंट की सरकार बनाने का फैसला लिया गया। वहीं, टीएमसी के नेता मुकुल संगमा ने बताया कि हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों विधायक शुरू में बैठक में मौजूद थे, लेकिन बाद में वो चले गए। गौरतलब है कि मेघालय चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, कांग्रेस और टीएमसी को 5-5, वॉयस ऑफ पीपुल पार्टी को 4, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 2 और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट को भी 2 सीटें मिली हैं। यह संख्या कुल 29 बैठती है, जो बहुमत के आंकड़े से 2 कम है।
Recommended Video
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications