Aaj Ka Mausam: देश के 6 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Weather Forecast Update: मानसून चार दिन लेट से केरल में दस्तक देगा। केरल में मानसून की शुरुआत 4 जून से हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

Weather Forecast Today: देश के कई राज्यों में इस वक्त मौसम का उलटफेर जारी है। कभी गर्मी और कभी सर्दी ने लोगों को तंग कर रखा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में आज और कल भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और यहां पर अलर्ट जारी किया है। जहां पूर्वोत्तर में भारी बारिश की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी आने की आशंका को व्यक्त किया गया है।

आपको बता दें कि बीती रात दिल्ली में बारिश हुई है जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली है। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 257 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि धूल भीरी आंधी चलने से एक बार फिर से दिल्ली की आबोहवा खराब हुई है , बुधवार को तो दिल्ली में कई जगहों पर AQI 339 से ऊपर पहुंच गया था। हालांकि रात में बारिश होने से स्थिति में थोड़ा सा सुधार हुआ है लेकिन अभी भी हवा यहा प्रदूषित है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 212 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 202 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 213 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 254 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 211 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 199 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 196 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

यहां हीटवेव चल सकती है

आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तेलंगाना में हीटवेव चल सकती है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं यहां भी पिछले कुछ दिनों से धूप निकली है इसलिए तापमान काफी बढा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+