Meghalaya: मेघालय में विंटर कैपिटल की मांग, सीएम कार्यालय का घेराव, हिंसक हुई भीड़, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय को कुछ प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो हिंसा पर उतारू हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

मेघालय (Meghalaya) में सोमावार (24 जुलाई) को लोगों ने सीएम कार्यालय का घेराव किया। लोग तुरा को राज्य की शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने की की कोशिश की तो भीड़ अचानक हिंसक हो गई। कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हालत बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया।

सीएम आवास के घेराव से जुड़ा अपडेट मिलने तक सीएम संगमा (CM Conrad Sangma) और उनके एक पीएचई मंत्री उनके कार्यालय के अंदर फंस गए। भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। दरअसल, ये विरोध उस वक्त हुआ जब सीएम संगमा सोमवार को अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रीमा (ACHIK) के साथ बैठक के लिए तुरा पहुंचे थे।

Meghalaya 5 security personnel

भीड़ में शामिल लोगों ने नहीं बाहर से हुआ पथराव: सीएम
सीएम आवास के घेराव के दौरान हिंसक झड़प को सीएम कॉनराड संगमा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "आज तुरा में सीएम सचिवालय के बाहर जो घटना हुई, वह वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। चर्चा लगभग खत्म हो चुकी थी। हमने बाहर से कुछ हलचल सुनी और ऐसा लगता है कि पथराव उन लोगों द्वारा शुरू किया गया था जो आंदोलनकारी समूहों का हिस्सा नहीं थे। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मैंने फैसला किया है कि मैं उन सभी लोगों को चिकित्सा भत्ता के रूप में 50,000 रुपये दूंगा जो घायल हो गए और सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।"

सीएमओ की ओर जारी बयान में कहा गया कि सीएम आवास के बाहर सुरक्षाकर्मियों से आंदोलनकारियों की झड़प उस वक्त हुई जब सीएम तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग के लेकर भूख हड़ताल करने वाले गारो-हिल्स के संगठनों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस बीच, तुरा में सीएमओ पर भीड़ एकत्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीएम और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) मंत्री सीएमओ तुरा में मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+