Meghalaya: दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री बने कोनराड संगमा, टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग बने डिप्टी सीएम
Conrad Sangma Takes Oath: कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग धर ने शिलांग में मेघालय के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

Meghalaya News: नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग धर ने शिलांग में मेघालय के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। वहीं, शकलियर वर्जरी, अबू ताहिर मोंडल, किरमेन शायला, मार्कुइस एन मारक और रक्कम ए संगमा ने मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
पीएम मोदी और अमित शाह भी रहे मौजूद
मेघालय सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत अन्य बीजेपी के दिग्गज नेता भी शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बीजेपी के इन दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ
दरअसल, एक तरफ जहां नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने आज लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं साथ में एनपीपी से प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्निआवभालंग धर ने क्षेत्रीय पार्टी की ताकत को रेखांकित करते हुए उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। भाजपा के अलेक्जेंडर लालू हेक, यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला और एचएसपीडीपी के शकलियर वारजरी ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
भाजपा और एचएसपीडीपी के एक-एक विधायक ने भी ली शपथ
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सात अन्य विधायकों में यूडीपी के दो और भाजपा और एचएसपीडीपी के एक-एक विधायक को भी राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान द्वारा संगमा के मंत्रिमंडल में सदस्यों के रूप में गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हुए।
एनपीपी के इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
दरअसल, दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी ने चुनाव से पहले संगमा की सरकार पर आरोप भी जमकर लगाए, तो वहीं पूर्वोत्तर राज्य में सरकार स्थापित करने के लिए चुनाव के बाद समझौता करने वाली पहली पार्टियों में भी बीजेपी ही नजर आई। एनपीपी के जिन नेताओं को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई उनमें मार्कुइस एन मारक, रक्कम ए संगमा, अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यंबन और एटी मोंडल शामिल थे।
Recommended Video

एनपीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एनपीपी के 26 और भाजपा के दो सहित 45 विधायक हैं। मंगलवार को 58 नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा के सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई और प्रोटेम स्पीकर टिमोथी डी शिरा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications