लालू यादव की रैली में इसलिए नहीं जाएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने लालू प्रसाद यादव की रैली में शामिल ना होने की एक बड़ी वजह बताई है।

नई दिल्ली। 27 अगस्त को पटना में होने वाली आरजेडी की 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' रैली से पहले ही पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को तगड़ा झटका लगा है। इस रैली को लेकर जहां लालू प्रसाद यादव विपक्षी पार्टियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस रैली से किनारा कर लिया है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस रैली में शामिल ना होने की एक बड़ी वजह भी बता दी है।

पहले सीटें तय हों, तब आएंगे रैली में: मायावती

पहले सीटें तय हों, तब आएंगे रैली में: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को कहा कि आरजेडी की पटना रैली में बसपा भाग नहीं लेगी। मायावती ने रैली में शामिल ना होने की वजह बताते हुए कहा, 'आरजेडी को बता दिया गया है कि बसपा किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ केवल तभी मंच सांझा करेगी, जब एडवांस में यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी चुनाव में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।' मायावती की इस शर्त के साथ ही बसपा का इस रैली में शामिल ना होना तय हो गया है।

सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लालू की रैली

सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लालू की रैली

गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 27 अगस्त को बिहार की राजधानी पटना में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक विशाल रैली का आयोजन किया है। इस रैली को लालू यादव ने 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' रैली का नाम दिया है। रैली से पहले ही लालू यादव ने दावा किया है कि इसमें वो देश के तमाम उन दलों को बुलाएंगे, जो सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हैं। इस रैली को लेकर आरजेडी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है।

सोनिया ने भी किया रैली से किनारा

सोनिया ने भी किया रैली से किनारा

इससे पहले सोनिया गांधी ने भी रैली में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया। इस बारे में खुद जानकारी देते हुए लालू यादव ने गुरुवार को बताया कि 27 अगस्त को होने वाली रैली में सोनिया गांधी की जगह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और सीपी जोशी शामिल होंगे। हालांकि, राहुल के रैली में आने पर असमंजस बना हुआ है। इस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी हिस्सा ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+