बाबा साहेब ने संविधान में सर उठाकर जीने का दिया अधिकार, लेकिन आज संविधान खतरे में: मुकेश सहनी

Baba Saheb Jayanti: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में महागठबन्धन के प्रत्याशियों की जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान वे क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर रहे हैं। आज सहनी गया, नवादा, जमुई और बांका पहुंचे जहां लोगों का जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला।

इस जनसमर्थन से उत्साहित सहनी ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला तथा बिहार में महागठबंधन के सभी 40 सीटों पर जीत के दावे किए। उन्होंने लोगों से सर उठाकर जीने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

Lok Sabha Chunav 2024 Mukesh Sahani Baba Saheb Jayanti PM Modi Pr Sadha Nishana

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सहनी ने बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में सर उठाकर जीने का अधिकार दिया लेकिन आज संविधान खतरे में है। संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है।

ऐसे लोगों को सत्ता से हटाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आज 22 साल में युवाओं की शादियां होती हैं, वहां इस उम्र में अग्निवीर योजना में उन्हें नौकरी से रिटायर किया जा रहा है। सहनी ने जोर देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि खुद 75 साल की उम्र में तीसरी बार पीएम बनने का मौका मांग रहे और युवाओं को चार साल में रिटायर होने की योजना लाये हैं।

सहनी ने कहा कि हम लोग लालू जी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, जहां युवाओं को रोजगार देने की बात की जाती है। उन्होंने कहा कि जब लालू जी विचारधारा वाली सरकार 17 महीने के लिए आई तो पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी। जातीय गणना कराकर आरक्षण को बढ़ाया गया। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या भाजपा की सरकार होती तो आरक्षण बढ़ता?

'सन ऑफ मल्लाह' सहनी ने कहा कि आज रेलवे स्टेशन , हवाई अड्डा का निजीकरण किया जा रहा है। आज देश की स्थिति ऐसी हो गयी है कि एजेंसियों द्वारा पूंजीपतियों को धमका कर भाजपा द्वारा करोड़ों में चंदा लिया जा रहा है और दूसरी पार्टियों के मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया जा रहा है। उन्होंने ऐसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लोगों से वोट करने की अपील की।

इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी का प्रमुख सहनी ने नवादा में बाबा साहेब की जयंती पर केक काटा और बाबा साहेब को याद किया। दोनों नेताओं ने नवादा के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को केक खिलाकर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+