Patna Accident: पटना में मेट्रो के काम में लगी JCB को तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत
Patna Major Accident: देश में 'मंगलवार' का दिन अमंगल साबित हुआ है। सुबह जहां कश्मीर की डल झील में नाव पलटने से 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं बिहार की राजधानी पटना में भी भयानक हादसा हुआ है। पटना में मेट्रो की क्रेन से एक तेज रफ्तार ऑटो टकरा गया। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा कंकड़बाग थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास इलाके के रामलखन पथ पर हुआ, जहां पटना मेट्रो का काम कर रही एक जेसीबी में बेकाबू ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चा महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

8 लोग थे ऑटो में सवार
वहीं एक शख्स गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों में बच्चे, महिलाएं भी शामिल हैं। सभी शवों को पीएमसीएच भेजा गया है।
Recommended Video
कैसे हुआ हादसा जानिए?
जानकारी के मुताबिक ऑटो में 8 लोग सवार थे, जो कि मीठापुर से जीरोमाइल की तरफ जा रहे थे। मीठापुर के पास मेट्रो का काम चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर मेट्रो की क्रेन से हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर सनसनी फैल गई, लोगों ने अपनी स्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, और 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की हुई पहचान
जिन लोगों इस हादसे में जान गई है, उनकी पहचान उपेंद्र कुमार, लछमन दास, अभिनंदन कुमार, इंद्रजीत कुमार, पिंकी देवी, नेहा प्रियदर्शी ओर रानी कुमारी के रूप में हुई है। जान गंवाने वालों में पिंकी देवी का बेटा अभिनंदन और बेटी रानी कुमारी भी शामिल है। इसके अलावा मोतिहारी निवासी मुकेश कुमार साहनी घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications