Karakat Lok Sabha: PM Modi का आशीर्वाद है, मुझे जीतने से दुनिया कि कोई ताक़त नहीं रोक सकती- उपेंद्र कुशवाहा

Karakat Lok Sabha Seat News: बिहार में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए चुनावी प्रचार तेज़ होने के साथ ही धीरे-धीरे हॉट लोकसभा सीटों की तस्वीर भी बदलती हुई नज़र आ रही है। इसी क्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार नाम से चर्चित अभिनेता पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसी बीच पवन सिंह ने काराकाट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

Karakat Lok Sabha Seat Chunav 2024 Upendra Kushwaha Bhojpuri Actor Pawan Singh Election News

पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ही यह सियासी चर्चा तेज़ हो चुकी है कि, अगर भोजपुरी अभिनेता काराकाट से चुनावी ताल ठोकते हैं तो, एनडीए के मतदाताओं का ध्रुवीकरण होगा। क्योंकि पवन सिंह की राजपूत समुदाय काफी अच्छी पकड़ है। उपेन्द्र कुशवाहा को इसका सीधा नुकसान हो सकता है।

एनडीए की तरफ़ उपेन्द्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजाराम सिंह (माले नेता) इंडिया गठबंधन की तरफ़ से चुनावी मैदान में हैं। यह दोनों प्रत्याशी कुशवाहा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में काराकाट लोकसभा सीट पर राजपूत मतदाताओं की अहमियत काफी बढ़ जाती है।

पवन सिंह के चुनावी ताल ठोकने के ऐलान पर एनडीए उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा (RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष) उपेन्द्र कुशवाहा से सवाल करने पर उन्होंने कहा कि क्या फर्क पड़ता है कि कौन चुनाव लड़े, नहीं लड़े। पवन सिंह चुनावी दांव खेलें या कोई और मैदान में उतरे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिसे आशीर्वाद मिला हो, मेरे सिर पर उनका हाथ है तो मुझे जीतने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक दे। जनता के आशीर्वाद से मैं काराकाट लोकसभा सीट पर भारी मतों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+