बिहार के विकास के लिए भाजपा संकल्प पत्र में नहीं है कुछ मोदी की गारंटी, राजग कैसे जीतेगा प्रदेश की 40 सीटें?
BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 15 लाख सुझावों में मुख्य मुद्दो को जगह दी गई है। भाजपा के संकल्प पत्र जारी होने के बाद बिहार में सियासी चर्चा तेज़ हो गई है।
बिहार के लोगों के ज़ेहन में श्रमिकों के पलायन, इंफ्रास्ट्रक्चर, राष्ट्रीय सुरक्षा से इतर बिहार के विकास के लिए भाजपा संकल्प पत्र में कुछ भी मोदी की गारंटी नहीं है, ऐसे में राजग (NDA) प्रदेश की 40 सीटें कैसे जीतेगा ? वहीं संकल्प पत्र जारी करने के बाद भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि 2014 से लकर आज तक जनता से किए हर वादे को पूरा किया गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम लोग जो कहते हैं, वह करते हैं, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। 24 कैरेट सोने की तरह मोदी की गारंटी शुद्ध है। बीजेपी का घोषणा पत्र दुनिया भर में स्वर्ण मानक जैसा है। आपको बता दें कि भाजपा ने 'मोदी की गारंटी' नाम से संकल्प पत्र जारी किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जारी किये गए संकल्प पत्र में देश के विभिन्न समुदाय और वर्गों के विकास की बात की गई है। वहीं बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत का दावा करने वाली भाजपा के संकल्प पत्र में बिहार के विकास को लेकर कोई चर्चा ही नहीं की गई है।
राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद जमकर निशाना साधा। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि 2014 से लेकर आज तक जो भी वादे किये उसे पूरा किया। तो ये बताएं कि काला धन कहा है, कितने युवाओं को रोज़गार मिला है। क्या 15 लाख रुपये खाते में आ गए।
भाजपा ने संकल्प पत्र के ज़रिए एक बार फिर जनता को वादों का लॉलीपॉप दिया है। बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा करने वाली भाजपा ने बिहार के लिए अपने संकल्प पत्र में क्या दिया है। बिहारियों को एक बार फिर से ठगने की कोशिश की गई है। इस बार भाजपा को जनता सबक सिखाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications