Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Congress Candidate List: 5 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय!, 1 सीट पर अभी मंथन जारी

Bihar Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए मतदान के बाद अब कांग्रेस ने अपने खाते से बची हुई लोकसभा सीटों पर उम्मादवारों के नाम लगभय तय कर लिए हैं। शाम 6 बज तक कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है।

बिहार के लिए कांग्रेस पार्टी ने CEC की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करते हुए सर्वसम्मति से उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। महाराजगंज लोकसभा सीट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

Mahagathbandhan Candidate List Names of congress candidates of bihar Lok Sabha seats news update

सूत्रों की मानें तो समस्तीपुर लोकसभा सीट से सन्नी हजारी का नाम फ़ाइनल हो चुका है। वहीं और पटना साहिब लोकसभा सीट से अंशुल अभिजीत (मीरा कुमार के पुत्र) को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बेतिया लोकसभा सीट से मदन मोहन तिवारी कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस ने विश्वनाथ राम पर भरोसा जताया है। मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अजय निषाद को उम्मीदवार बनाया। ग़ौरतलब है कि हाल ही में अजय निशाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि सन्नी हजारी ने समस्तीपुर लोकसभा सीट पर दो दिन पहले ही नामांकन के लिए नाज़ीर रसीद भी कटा लिया है। समस्तीपुर (अ.जा.) लोकसभा निर्वाचन में 18 अप्रैल 2024 को नाम निर्देशन करने के लिए मुकेश चौपाल, जीवछ कुमार हजारी, सन्नी हजारी और शाम्भवी ने नाजीर रसीद कटाया है।

लोक जनशक्ति पार्टी (र) उम्मीद्वार शाम्भवी ने आज एनडीए समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर लिया है। सूत्रों की मानें तो महाराजगंज लोकसभा सीट पर टिकट के दावेदार काफी ज्यादा हैं, इसलिए कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवार पर मंथन करने में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 9 सीटें कांग्रेस के खाते में गई है। जिनमें भागलपुर लोकसभा सीट, किशनगंज लोकसभा सीट और कटिहार लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। बाकी बची 6 सीटों पर आज सूची जारी हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+