'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा', दिग्गज नेता ने चलती ट्रेन में किया था प्रपोज, मां ने कहा- चोर से नहीं करूंगी...
Shatrughan Sinha Love Story: बिहार के दिग्गज अभिनेताओं और राजनेताओं में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शुमार किया जाता है। उनका फिल्म इंडस्ट्री से सियासी गलियारों तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। वैसे ही उनकी प्रेम कहानी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा फिल्मी दुनिया में हुनर का परचम लहरा चुकी है। उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीत हासिल कर फिल्मी दुनिया का रुख किया था। कोमल के नाम से उन्होंने फिल्मी दुनिया एंट्री की। जिगरी दोस्त, ड्रीम गर्ल और जोधा अकबर जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम ने एक टीवी शो में अपनी प्रेम कहानी का ज़िक्र किया था। उन्होंने बताया कि किस तरह से पहली दफ़ा उनकी शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाक़ात हुई थी। एक बार वह पटना से मुंबई ट्रेन से जा रही थी। शत्रुघ्न और उनकी सीट आमने-सामने थी। दोनों ही माता-पिता से दूर जाने की वजह से रो रहे थे।
सफर के दौरान, शत्रुघ्न सिन्हा उनसे बात करने की तरकीबें सोच रहे थे। उन्होंने फिल्मी अंदाज़ में पाकीज़ा फिल्मा का मशहूर डायलॉग 'अपने पांव ज़मीन पर मत रखिएगा' पेपर पर लिखा और घुटने पर बैठते हुए पेपर देते ही प्रपोज़ कर दिया।
पूनम ने लेटर पढ़ा और मुस्कुराते हुए हामी भर दी। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा और शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बड़े भाई राम से प्रेम कहानी का ज़िक्र करते हुए पूनम से शादी की ख्वहिश ज़ाहिर की। इसके बाद राम वह अपने छोटे भाई का रिश्ता लेकर पूनम की मां से मिलने उनके घर पहुंच गए।
राम (शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े भाई) की बात सुनते ही पूनम की मां गुस्सा गईं। कहा कि मेरी बेटी दूध सी गोरी और वह चोर की एक्टिंग करने वाला लड़का से मेरी बेटी की शादी कैसे होगी। ख़ैर बातों का सिलसिला चला और फिर 9 जुलाई, 1980 को शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम चंदिरामानी की शादी हुई।












Click it and Unblock the Notifications