दिग्गज BJP नेता ने प्यार के लिए किया 9 साल इंतजार, बस से शुरू हुई लव स्टोरी, अटल जी ने रोकी बॉलीवुड में एंट्री
Senior BJP Leader Love Story: भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। राजनेताओं की प्रेम कहानी के क्रम में आज हम आपको बिहार से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के दिग्गज नेता की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्हें बस में प्यार हुआ और 9 साल इंतज़ार के बाद मोहब्बत में मुकाम हासिल करते हुए प्रेम विवाह किया।
जी, हां हम बात कर रहे हैं भाजपा के दिग्गज नेता शहनवाज़ हुसैन की जो दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री भी बने थे। एमएलसी भी रहे, लंबे सियासी सफर के बाद उन्हें बिहार में उद्योग विभाग की ज़िम्मेदारी मिली। जिस तरह उनका सियासी सफर रोचक है, उसी तरह उनकी प्रेम कहानी से लेकर शादी की कहानी भी काफी दिलचस्प है।

सुपौल (बिहार) स्थित विलयम्स स्कूल से इंटमीडिएट तक तालीम हासिल करने के बाग शाहनवाज़ आगे की शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया। उन्होंन पूसा एग्रीकल्चर कॉलेज में दाखिला लिया। कॉलेज जाने के लिए वह दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस से सफर किया करते थे। इसी बस से एक हसीन लड़की भी सफर किया करती थी। यहीं से शाहनवाज़ की प्रेम कहानी शुरू हुई।
और इसी बस से शुरू हुई थी उनकी लव स्टोरी। दरअसल इसी बस से एक खूबसूरत लड़की भी शफर करती थी और शाहनवाज को पहली ही नजर में उससे इश्क हो गया। धीरे-धीरे शाहनवाज ने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया और फिर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा।
शाहनावज़ हुसैन बस में सफर कर रहे थे, तभी अचानक उनकी निगाह रेनू पर पड़ी और वह उन्हें देखते ही रह गए। कुछ ही देर बाद रेनू उनकी नज़र से ओझल हो गईं। शाहनवाज की निगाहें उन्हें ढूंढती रही। एक दिन फिर शाहनवाज को वह बस में दिख गईं, फिर क्या था वह रेनू को फॉलो करने लगे।
एक दिन ऐसा हुआ कि रेनू बस में चढ़ी तो उन्हें सीट नहीं मिली शाहनवाज ने अपनी सी उन्हें अपनी सीट दे दी। इस तरह दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ। एक दिन ऐसा आया जब शाहनवाज उनके (रेनू) घर पहुंच गए।
रेनू के घर वालों को भी उन्होंने इम्प्रेस कर लिया लेकिन शादी की बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। एक वक्त आया जब शाहनवाज के दिल की बात जुबां पर आ गई, उन्होंने रेनू से दिल की बात कह डाली। रेनू उनकी बातों से गुस्सा हो गईं और कहा कि दोनों अलग समुदाय से हैं, शादी मुमकिन नहीं है।
रेनू की बात से शाहनवाज मायूस तो ज़रूर हुए लेकिन शादी की बात मन में ठान के रखी। रेनू से शादी करने के लिए वह कोशिश करते रहे। शाहनवाज की मोहब्बत के आगे रेनू झुकीं और शादी के लिए मान गईं। 9 साल की प्रेम कहानी को आखिर मंज़िल मिल ही गई।
शाहनवाज हुसैन ने बॉलीवुड की दुनिया में क़दम रखने का मन बनाया था, लेकिन अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्हें बॉलीवुड में एंट्री से रोक दिया था। शाहनवाज़ हुसैन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में खुद इस बात का ज़िक्र किया था।
शाहनवाज़ हुसैन जब बाजपेयी सरकार में मंत्री पद की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे, इसी दौरान उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिला था। इस बारे में उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी जी को बताया था, लेकिन अटल जी ने शाहनवाज को कहा कि वह राजनेता ही ठीक हैं, अभिनेता नहीं, फिल्मी दुनिया में जाने का फ़ैसला त्याग दें।












Click it and Unblock the Notifications