Lok Sabha Chunav: मुकेश सहनी की मैराथन रैली, एक दिन में 5 लोकसभा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
Mukesh Sahani News: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 16 अप्रैल को जमुई, शेखपुरा, नवादा, गया और औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि मुकेश सहनी की चुनावी सभा राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ तय है।
देव ज्योति ने बताया कि सुबह 11:05 बजे पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपने आवास से निकलेंगे और 11:15 बजे पूर्वाह्न पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे, उसके बाद वे राजकीय बुनियादी विद्यालय, नूमर, जमुई में एक आमसभा में भाग लेंगे।

1:05 बजे इस्लामिया हाई स्कूल, शेखपुरा में चुनावी सभा में भाग लेंगे। 2:00 बजे जर्राह बाबा के मैदान में प्रखंड-सिरदला, रजौली, नवादा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:50 बजे बु.अ. विद्यालय, अमारुत, डोभी, गया में आमसभा में भाग लेंगे।
3:40 बजे आगमन बसडीहा हाई स्कूल खेल मैदान, औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इन आम सभाओं में वे राजद प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद वह पटना लौट आएंगे। इससे पहले मुकेश सहनी ने चुनावी सभा करते हुए पीएम मोदी पर जोरदार तंज़ कसा था।
ऐसे लोगों को सत्ता से हटाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आज 22 साल में युवाओं की शादियां होती हैं, वहां इस उम्र में अग्निवीर योजना में उन्हें नौकरी से रिटायर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि खुद 75 साल की उम्र में तीसरी बार पीएम बनने का मौका मांग रहे और युवाओं को चार साल में रिटायर होने की योजना लाये हैं।
सहनी ने कहा कि हमलोग लालू जी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, जहां युवाओं को रोजगार देने की बात की जाती है। उन्होंने कहा कि जब लालू जी विचारधारा वाली सरकार 17 महीने के लिए आई तो पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी।












Click it and Unblock the Notifications