Opinion Poll: क्या बिहार में होगा बड़ा खेला? NDA के लिए खतरे की घंटी, सर्वे में इस पार्टी को इतनी सीटों पर बढ़त
Lok Sabha Chunav Opinion Poll: बिहार में लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं। वह चुनाव परिणाम से पहले INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में बिहार के चुनावी माहौल पर कराये गये सर्वे में चौंकाने वाला रिज़ल्ट सामने आया है।
बिहार में NDA गठबंधन 40 सीटों पर जीत का दावा कर रहा है, लेकिन ओपिनियन पोल के आंकड़े NDA के लिए ख़तरे की घंटी है। पिछली बार के चुनाव में एनडीए ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं इस बार NDA को 6 सीटों का नुकसान हो सकता है।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में भाजपा को 17 , जदयू को 12, लोजपा (र) को 3, HAM को 1, राजद को 4, कांग्रेस को 2 और CPI-एमएल को 1 सीट मिलने का अनुमान है। इस तरह एनडीए गठबंधन के खाते में 33 सीटे और इंडिया गठबंधन के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं।
बिहार के 40 लोकसभा सीटों की बात की जाए तो जदयू, वाल्मीकि नगर, शिवहर लोकसभा सीट, सीतामढ़ी लोकसभा सीट, झंझारपुर लोकसभा सीट, सुपौल लोकसभा सीट, पूर्णिया लोकसभा सीट, मधेपुरा लोकसभा सीट, गोपालगंज लोकसभा सीट, भागलपुर लोकसभा सीट, बांका लोकसभा सीट, मुंगेर लोकसभा सीट और नालंदा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर रही है।
भाजपा की बात करें तो पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, उजियारपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद और नवादा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।
कांग्रेस बिहार में किशनगंज औऱ कटिहार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर रही है। वहीं राजद की बात करें तो वैशाली, सीवान, जमुई और जहानाबाद में जीत दर्ज कर रही है। इसेके अलावा लोजपा (र) हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया लोकसभा सीट पर जीत सकती है। वहीं काराकाट लोकसभा सीट CPI (ML) और गया लोकसभा सीट पर HAM जीत सकती है।












Click it and Unblock the Notifications