मोदी के मन की बात- रक्षाबंधन पर दें जनसुरक्षा योजनाओं का गिफ्ट

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर मन की बात करते वक्त एक इच्छा जाहिर की है। वो यह कि हम सब मिलकर इस साल रक्षाबंधन का त्योहार अपने आस-पास गरीब बहनों को समर्पित कर दें।

मोदी ने कहा, "मेरे मन में एक विचार आता है। अगस्त महीने में रक्षा बंधन का त्योहार आता है। क्यों न हम सभी देशवासी आंदोलन खड़ा करें। जन सुरक्षा योजनाओं का लाभ दें। मजदूरी करने वाली बहनों को, घर में खाना बनाने वाली, काम करने वाली, या किसी भी गरीब महिला का जीवन सरकारी योजनाओं से सुरक्ष‍ित बनायें। 12 रुपए वाली योजना से लेकर 330 रुपए वाली जन सुरक्षा योजना किसी भी गरीब बहन के लिये बड़ा गिफ्ट हो सकती है। क्यों न हम रक्षाबंधन पर यही गिफ्ट दें।"

हम सब मिलकर रक्षाबंधन पर इस साल 2 करेाड़, 5 करोड़, 10 करेाड़ बहनों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करें।

योग की सफलता पर गौरव

इससे पहले मोदी ने मन की बात में योग दिवस की सफलता पर देशवासियों व पूरी दुनिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस को देख मन आंदोलित हो गया। लोगों का उत्साह देख मन पुलकित हो गया। फ्रांस में एफिल टावर, टाइम्स स्क्वॉयर पर ओपेरा हाउस, ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों ने योग किया। यह गर्व करने की बात है। राजपथ योगपथ बन गया।

उन्होंने आगे कहा, मैं देश और दुनिया का हृदय से आभारी हूं। विश्व के हर कोने से एक नई जिज्ञासा आयी। नया आनंद दिखा। योग ने दुनिया को जोड़ने का काम किया। योग को एक दिन करके भूल मत जाइये, जारी रख‍िये।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+