मुंबई की रोमांटिक बारिश में कंगना को सताने लगी 'साजन' की याद, इंस्टा स्टोरी में लिखी ये बात

मुंबई, जून 09: एक्ट्रेस कंगना रनौत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खूबसूरत तस्वीरें और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कंगना इन दिनों मुंबई में हैं। बुधवार को मुंबई की बारिश ने कंगना रनौत का मूड रोमांटिक कर दिया। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेहद प्यारा स्टेटस लगाया है। जिसे पढ़कर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

मुंबई की बारिश में धड़का कंगना का दिल

मुंबई की बारिश में धड़का कंगना का दिल

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह किसी के ख्यालों में खोई लग रही हैं। कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'मुंबई की बारिश से ज्यादा रोमांटिक कुछ नहीं है लेकिन सिंगल इंसान केवल दिन में सपने ही देख सकता है। मेरे लिए जो भी बना हो प्लीज सामने आ जाओ ना...'साथ ही उन्होंने दो हार्ट के आकार वाले इमोजी भी शेयर किए हैं ।

ट्रोल हो गईं कंगना रनौत

ट्रोल हो गईं कंगना रनौत

वह इस पर ट्रोल हो गईं। लोगों ने कंगना रनौत के इस 'साजन' और 'सावन' के कनेक्शन वाले कैप्शन पर खिंचाई शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'केआरके से शादी कर लो, दोनों ही सुखी रहोगे।' एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, 'नॉर्मल माइंड वालों को पार्टनर मिलते हैं, साइको को नहीं।' वहीं कोविड -19 से उबरने के बाद, कंगना ने हाल ही में अपने परिवार के साथ पहली बार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए थे। उसकी तस्वीरें भी साझा की थीं।

Recommended Video

    Weather Updates: Mumbai में Heavy Rain को लेकर Red Alert जारी | Maharashtra | वनइंडिया हिंदी
    हाल ही में सोशल मीडिया पर जून के महीने का स्वागत किया था

    हाल ही में सोशल मीडिया पर जून के महीने का स्वागत किया था

    इससे पहले कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जून के महीने का स्वागत किया था और कहा कि इस महीने ने उनके दिमाग में खुशी की भावनाओं, चमचमाते विचारों और नए विचारों की शुरूआत की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री ने लिखा, जून की शुरूआत के साथ सभी को खुशी की भावनाओं, चमचमाते विचारों और नए विचारों की अचानक आंधी महसूस हो सकती है। पूरे अप्रैल और मई के दौरान मैं कितना उत्तेजित और थका हुआ महसूस कर रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+