चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर, देखिए चांद से कैसा दिखता है नजारा
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 ने धरती की पहली तस्वीर भेजी है। 21 अगस्त को चंद्रमा की दूसरी कक्षा में प्रवेश करने के बाद चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से 2650 किमी ऊंचाई से धरती की फोटो ली है। इसरो ने चंद्रयान-2 द्वारा ली गई इस तस्वीर को ट्वीट कर साझा किया है।
इसरो ने चंद्रयान-2 द्वारी भेजी गई को साझा किया है। साथ ही जानकारी दी है कि चंद्रयान 2 की तस्वीर में ओरिएंटेल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स को पहचाना गया है। इससे पहले बुधवार को भी इसरो ने जानकारी साझा की थी कि चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में पहुंचने में 1,228 सेकेंड लगे है। वहीं मंगलवार को जानकारी दी थी कि चंद्रयान-2 को चांद की पहली कक्षा में पहुंचाया गया।
आपको बता दें कि चांद पर उतरने वाला चंद्रयान 2 पर न केवल भारत की बल्कि दुनियाभर की निगाहें टिकी है। चंद्रयान-2 मिशन वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण मिशन है। इसरो के मुताबिक इसका लैंडिंग ऑपरेशन 7 सितंबर की रात करीब 1:40 बजे शुरू होगा और करीब 1.55 में इसकी लैडिंग चंद्रमा पर होगी।