'पुष्पक' की सफल लैंडिंग पर CM मोहन यादव ने इसरो टीम को दी बधाई, कही ये खास बात

MP News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार 22 मार्च की सुबह अपने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल 'पुष्पक' की लैंडिंग का सफल परीक्षण किया। पुष्कर के सफल परीक्षण पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है।

पुष्कर की सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट की है। इस पोस्ट में लिखा है कि भारत के लिए गर्व का क्षण क्योंकि इसरो ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

MP CM Mohan Yadav

पुष्पक (आरएलवी-टीडी) की सफल स्वायत्त लैंडिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अग्रणी अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति भारत के समर्पण को रेखांकित करती है। इसरो की शानदार टीम को उनके अथक समर्पण और अभूतपूर्व कार्य के लिए बधाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसरो ने पुन: इस्तेमाल होने वाले अपने पहले लॉन्च वाहन की लैंडिंग का सफल परीक्षण 22 मार्च 2024 की सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर किया। यह लैंडिंग आंध्र प्रदेश के चित्रदुर्ग चल्लाकेरे में की गई। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां डीआरडीओ की एक फैसिलिटी है, जहां पर इसकी लैंडिंग और टेकऑफ टेस्ट होते हैं।

पुष्पक एक खास तरह का स्पेस शटल है, जो अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स और कार्गो ले जाने का काम करेगा। इससे पहले 2 अप्रैल 2023 को इसरो, डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना ने मिलकर इसका लैंडिंग टेस्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+