साउथ की इस एक्ट्रेस से हो चुकी है गगनयान एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर की शादी, पहले छिपाई थी बात और अब किया खुलासा
Malayalam Actor Lena Prasanth Balakrishnan Nair: गगनयान के चार एस्ट्रोनॉट्स में एक एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर की शादी एक साउथ इंडिया की एक्ट्रेस लीना से हुई हैं। काफी वक्त से ये बात प्रशांत नायर और उनकी पत्नी ने छिपाकर रखी थी और अब ये बात उन्होंने सबको बताई है।
मलयालम एक्ट्रेस लीना ने मंगलवार (29 फरवरी) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया कि उन्होंने भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट प्रशांत बालकृष्णन नायर से शादी की है। प्रशांत बालकृष्णन नायर गगनयान मिशन के लिए चुने गए चारों एस्ट्रोनॉट में से एक हैं।

एक्ट्रेस लीना को पति पर हो रहा है गर्व, वीडियो जारी कर बताई खुशी
एक्ट्रेस लीना ने अपने पति प्रशांत बालकृष्णन नायर और इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।
एक्ट्रेस लीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा कि, ''मैंने अपनी और प्रशांत बालकृष्णन नायर की शादी के बारे में सबको इसलिए नहीं बता रही थीं क्योंकि मैं इस बड़ी घोषणा का इंतजार कर रही थी। अब जब सबको पता है कि वो गगनयान मिशन के लिए चुने एस्ट्रोनॉट हैं तो, मैं ये बता रही हूं कि मैंने और नायर ने 17 जनवरी को अरेंज मैरिज की है।''
एक्ट्रेस लीना ने कहा कि प्रशांत बालकृष्णन नायर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एस्ट्रोनॉट विंग से सम्मानित किया जाना "गौरव का ऐतिहासिक क्षण" है।
उन्होंने कहा, ''आज, 27 फरवरी 2024 को, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग से सम्मानित किया। यह हमारे देश, हमारे केरल राज्य और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए गर्व का एक ऐतिहासिक क्षण है।''












Click it and Unblock the Notifications