कौन हैं वो 4 एस्ट्रोनॉट्स, जो गगनयान मिशन को लेकर जाएंगे अंतरिक्ष में, खासियत जान हर भारतीय को होगा गर्व
Gaganyaan Mission 4 Astronauts Profile: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन के चारों एस्ट्रोनॉट्स को एस्ट्रोनॉट विंग्स पहनाकर दुनिया से रूबरू कराया है। अब इन चारों एस्ट्रोनॉट्स के नाम सामने आ गए हैं।
अब ये चारों एस्ट्रोनॉट्स (गगनयान यात्रियों) गगनयान मिशन को अंतरिक्ष में ले जाएंगे। 40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है। इसमें इस्तेमाल होने वाला रॉकेट भी भारत में बनाया गया है। आइए जानें गगनयान मिशन को अंतरिक्ष में ले जाने वाले ये चारों एस्ट्रोनॉट्स कौन हैं?

Gaganyaan Mission: who are 4 Astronauts: गगनयान मिशन को अंतरिक्ष में ले जाने वाले चारों एस्ट्रोनॉट्स कौन हैं?
- 1) ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर (Gp Capt Prashanth Nair)
- 2) ग्रुप कैप्टन अजित कृष्ण (Gp Capt Ajit Krishnan)
- 3) ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप (Gp Capt Angad Pratap)
- 4) विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला (Wg Cdr Shubhanshu Shukla)

भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट हैं चारों एस्ट्रोनॉट्स
- आपको जानकर बहुत गर्व होगा कि ये चारों, प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्ण और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट हैं।
- ये चारों एस्ट्रोनॉट्स भारतीय वायुसेना के हर तरह के फाइटर जेट्स उड़ाने में सक्षम में हैं। हर तरह के फाइटर जेट्स की कमी और खासियत इनको पहले से ही पता है।
- यही वजह है कि इन चारों को गगनयान एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए चुना गया था। इनकी रूस में ट्रेनिंग पहले हो चुक है। फिलहाल बेंगलुरु में एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग फैसिलिटी में इनको ट्र्रेनिंग दी जा रही है।
देश पहली बार 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ: PM मोदी
तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ देर पहले देश पहली बार 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली हैं। 40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है लेकिन इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।"
बता दें कि इसरो का गगनयान मिशन मानव अंतरिक्ष मिशन भेजने की क्षमता को दिखाने के लिए बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications