ISRO के रॉकेट एड में चीन का झंडा: पीएम मोदी ने की DMK की खिंचाई, MK स्टालिन के मंत्री ने कहा- 'छोटी सी गलती'
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की रॉकेट लॉन्च के विज्ञापन में चीन झंडा (China Flag) होने पर एमके स्टालिन सरकार को कड़ी फटकार के बाद डीएमके अपनी गलती स्वीकार की है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता व तमिलनाडु की मंत्री अनीता राधाकृष्णन ने इसे विज्ञापन में 'छोटी सी गलती' बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हफ्ते बुधवार तिरुनेलवेली में जनसभा में मंच से डीएमके पर तीखा हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके सरकार ने इसरो की सुविधा के लिए 'झूठा श्रेय' लेने के लिए ईसरो के रॉकेट लॉन्च के विज्ञापन पर चीन का स्टीकर चिपकाया था।

पीएम मोदी ने कहा, "डीएमके एक ऐसी पार्टी है जो काम नहीं करती है लेकिन झूठा श्रेय लेने के लिए आगे रहती है। ये लोग हमारी योजनाओं पर अपने स्टिकर चिपकाते हैं। अब उन्होंने हद पार कर दी है, उन्होंने तमिलनाडु में इसरो लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन का स्टिकर चिपका दिया है।"
तमिलनाडु की मंत्री थिरु अनिता राधाकृष्णन ने इसे डीएमसी सरकार छोटी सी गलती बताया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि "कुलसेकरापट्टनम क्षेत्र में रॉकेट लॉन्च पैड की स्थापना के संबंध में हमारे द्वारा दिए गए अखबार के विज्ञापन में एक छोटी सी गलती हुई है। हमारा कोई और इरादा नहीं है। हमारे दिलों में केवल भारत के लिए प्यार है। यह उनकी पार्टी का रुख है कि भारत को जाति या धर्म के आधार पर टकराव की कोई गुंजाइश दिए बिना एकजुट रहना चाहिए।"
तमिलनाडु में ISRO के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स से संबंधित उनके विज्ञापन में 'चीनी झंडा' दिखाने को लेकर भाजपा ने भी डीएम के को निशाने पर लिया। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापन तमिलनाडु की पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन से चलवाया था, जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में ऐसा किया था।
वहीं इस पूरे विवाद पर उनकी टिप्पणी नहीं आई लेकिन थूथुकुडी सांसद कनिमोझी ने अपनी पार्टी का बचाव किया था। डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि भारत ने चीन को दुश्मन देश घोषित नहीं किया है। उन्होंने बीजेपी को याद दिलाया कि पीएम मोदी ने खुद चीनी नेता शी जिनपिंग को भारत में आमंत्रित किया था।












Click it and Unblock the Notifications