चंद्रयान-4 पर तेजी से हो रहा काम, अभी और कितना इंतजार? ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बताया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब चंद्रयान-4 मिशन की तैयारी कर रहा है। चंद्रयान-4 को लेकर कहां तक प्रगति हुई है, इस बारे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को बड़ी जानकारी दी।

मदुरै में पत्रकारों से बातचीत में एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान- 4 को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुलशेखरपट्टनम लॉन्चपैड की आधारशिला रखी और यह काम 2 साल में पूरा हो जाएगा। कुलशेखरपट्टनम से 500 किलोग्राम तक के रॉकेट लॉन्च किए जा सकते हैं।'

isro-chandrayaan-4-launch

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बीते 28 फरवरी को थूथुकुडी जिले के कुलशेखरपट्टनम में इसरो के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला रखी थी। इसका इस्तेमाल खास तौर से छोटे उपग्रह प्रक्षेपण (SSLV) मिशनों को लॉन्च करने के लिए किया जाएगा, ताकि उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में रखा जा सके। यह देश के अंतरिक्ष शोध प्रयास को भौगोलिक लाभ मुहैया कराएगा।

श्रीहरिकोटा का स्पेसपोर्ट पीएसएलवी, जीएसएलवी, एलएमवी-3 और अन्य मिशनों समेत सभी रॉकेट लॉन्च मिशनों के लिए प्राथमिक केंद्र बना रहेगा। शार रेंज में 2 लॉन्च पैड हैं। दूसरा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र लगभग 2,233 एकड़ क्षेत्र में लगभग 950 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यह देश की अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा में एक नए युग की शुरुआत करेगा।

इससे पहले इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-4 मिशन दो चरणों में लॉन्च किया जाएगा और चांद पर मानव मिशन भेजने के लिहाज से यह बेहद अहम होगा। चंद्रयान-4 मिशन न सिर्फ चांद की जमीन पर लैंड करेगा, बल्कि वहां से कुछ सैंपल लेकर धरती पर वापस भी लौटेगा।

बता दें कि पहली बार लॉन्चिंग के वक्त चंद्रयान-4 का वजन 5200 किलोग्राम होगा। चांद से जब ये धरती की ओर लॉन्च होगा तब इसका वजन 1527 किलोग्राम रखा जाएगा, इससे यह आसानी से धरती के ऑर्बिट में दाखिल हो सकेगा।

चंद्रयान-4 मिशन में इसरो अपने एलवीएम-3 और पीएसएलवी दोनों रॉकेट का इस्तेमाल करेगा। पहले एलवीएम-3 लॉन्च व्हीकल प्रोपल्शन मॉड्यूल, डिसेंडर मॉड्यूल और असेंडर मॉड्यूल को लेकर उड़ान भरेगा। इसके बाद ट्रांसफर मॉड्यूल और रि-एंट्री मॉड्यूल को लेकर पीएसएलवी लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन को लेकर इसरो आने वाले दिनों में और ज्यादा जानकारी देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+